
[ad_1]
ISRO Assistant Recruitment 2022 Job Notification: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने रोजगार समाचार (10-16 दिसंबर) 2022 में असिस्टेंट (राजभाषा) पदों के लिए नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये असिस्टेंट (राजभाषा) की भर्ती कर्नाटक और नई दिल्ली में स्थित इसरो के लिए विभिन्न केंद्रों / यूनिट में निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
जानें- पदों के बारे में
असिस्टेंट (राजभाषा)- 4 पद
असिस्टेंट (राजभाषा)- 3 पद
जानें- जरूरी तारीख
आवेदन करने की तारीख- आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख- आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है।
उम्र सीमा
28.12.2022 तक उम्मीदवारों की उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 35 साल होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। वहीं कंप्यूटर में 25 शब्द मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग होनी चाहिए। इसी के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिरकारिक नोटिफिकेशन देखें।
ISRO Assistant Recruitment 2022 Job Notification: ऐसे देखें नोटिफिकेशन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर जाकर “Careers Section” लिंक पर जाना होगा।
स्टेप 3- अब ‘ Advt.No.ISRO HQ:RMT:01:2022 dated 08.12.2022 for recruitment to the post of Assistant (Rajbhasha)’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब आपको एक नई विंडो में इसरो असिस्टेंट भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन का पीडीएफ मिलेगा।
स्टेप 5- इसरो असिस्टेंट भर्ती 2022 नौकरी नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
ऐसे करना है आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
[ad_2]
Source link