Saturday, March 15, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsJAC : जैक मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे 7.66 लाख...

JAC : जैक मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे 7.66 लाख परीक्षार्थी, तय हुए परीक्षा केंद्र


जैक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में 4,21,678 छात्र-छात्रा और इंटरमीडिएट में 3,44,822 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षार्थियों समेत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया है। छह फरवरी से 26 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। मैट्रिक के लिए 1238 और इंटरमीडिएट के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इंटरमीडिएट साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में सबसे ज्यादा गिरिडीह में 37,105 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इसके लिए 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रांची के 100 परीक्षा केंद्रों में 35,278 छात्र-छात्रा और पलामू के 71 सेंटर पर 33,153 छात्र-छात्रा शामिल होंगे।

इंटरमीडिएट में रांची के 57 परीक्षा केंद्रों में 41,603 परीक्षार्थी, पलामू के 37 केंद्रों में 29,756, गिरिडीह के 65 केंद्रों में 26,412, धनबाद के 92 केंद्रों में 26,102 और हजारीबाग के 56 केंद्रों में 25,688 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

किस जिले में कितने विद्यार्थी होंगे शामिल

जिला मैट्रिक इंटरमीडिएट

बोकारो 23,961 21,585

चतरा 16,485 11,329

देवघर 17,861 13,663

धनबाद 28,001 26,102

दुमका 14,075 10,536

पूर्वी सिंहभूम 21,672 20,731

गढ़वा 21,638 13,006

गिरिडीह 37,105 26,612

गोड्डा 16,232 11,817

गुमला 14,060 8,890

हजारीबाग 26,096 25,688

जामताड़ा 8,452 5,592

खूंटी 6,194 5,038

कोडरमा 12,657 9,526

लातेहार 10,652 7,013

लोहरदगा 6,958 5,055

पाकुड़ 7,563 4,738

पलामू 33,153 29,756

रामगढ़ 12,648 11,881

रांची 35,278 41,603

साहिबगंज 12,632 8,193

सरायकेला 13,092 9,429

सिमडेगा 8,327 5,390

प. सिंहभूम 16,886 11,869

कुल 4,21,678 3,44,822



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments