Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJAC 10th Admit Card 2023: झारखंड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in...

JAC 10th Admit Card 2023: झारखंड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in पर जारी


ऐप पर पढ़ें

JAC 10th Admit Card 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने माध्यमिक (कक्षा 10) वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। JAC कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in और jac-online.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। झारखंड कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि छात्र इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

स्कूलों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और इसे छात्रों के बीच वितरित करना होगा।

JAC Jharkhand Class 10th admit card 2023 download link 

10वीं एडमिट कार्ड 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।
  • अपने स्कूल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments