Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJAC 11th Result 2023: 98 फीसदी पास, कुछ दिन बाद स्कूल से...

JAC 11th Result 2023: 98 फीसदी पास, कुछ दिन बाद स्कूल से मिलेगी ऑरिजनल मार्कशीट


ऐप पर पढ़ें

JAC 11th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 11वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस वर्ष 3,61615 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। पास प्रतिशत 98.15 रहा है। 2023 में 11वीं की परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 37,8376 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें 36,8402 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का परिणाम बेहतर है। 2022 में 11वीं की परीक्षा में 93.07 परीक्षार्थी सफल हुए थे। तब 36,6305 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 340954 सफल रहे थे।

परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। 11वीं की परीक्षा 17 से 19 अप्रैल तक हुई थी।

कोडरमा सबसे बेहतर, रांची 23वें स्थान पर

11वीं परीक्षा में बेहतर करनेवाले जिलों में कोडरमा अव्वल रहा, जबकि राजधानी रांची 23वें स्थान पर है। कोरडमा का परिणाम 99.74 प्रकतिशत रहा, जबकि रांची का परिणाम 96.65 प्रतिशत रहा। सबसे खराब परिणाम पश्चिम सिंहभूम का रहा। पश्चिम सिंहभूम का पास प्रतिशत 96.20 रहा। कोरडमा में इस वर्ष 11वीं में 10,686 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 10,438 परीक्षा में शामिल हुए। 10,411 को सफलता मिली। 248 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, रांची जिला में 44,444 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 43,175 परीक्षा में बैठे। इनमें 41,730 सफल रहे, 1269 अनुपस्थित रहे।

जिलावार परिणाम

जिला पास प्रतिशत

कोडरमा 99.74

हजारीबाग 99.51

बोकारो 99.34

सिमडेगा 99.27

लातेहार 99.12

गुमला 99.05

धनबाद 98.79

रामगढ़ 98.63

जामताड़ा 98.62

खूंटी 98.58

पलामू 98.48

साहिबगंज 98.48

देवघर 98.26

गोड्डा 98.23

पाकुड़ 98.19

लोहरदगा 98.08

पू. सिंहभूम 98.02

गढ़वा 97.90

चतरा 97.83

सरायकेला 97.66

दुमका 97.25

गिरिडीह 97.06

रांची 96.65

प. सिंहभूम 96.20

स्कूल में मिलेगी मार्कशीट 

विद्यार्थियों को ओरिजिनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूलों को भेज दिए जाएंगे, जहां से छात्र इसे ले सकेंगे। प्रोविजिनल मार्कशीट छात्र जैक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments