[ad_1]
Japanese Walking Benefits: इन दिनों जापानी स्टाइल इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) काफी ट्रेंड में चल रहा है. यह जापानी शोधकर्ताओं द्वारा विकसित एक खास एक्सरसाइज है, जो कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है. यह व्यायाम सभी उम्र और फिटनेस लेवल के लोगों के लिए व्यायाम है, जिसे बड़ी आसानी से प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, सामान्य वॉकिंग की तुलना में IWT करने वाले लोगों ने हेल्थ से जुड़े कई महत्वपूर्ण फायदे महसूस किए. इसमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) को कम करना, और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करना भी शामिल है. इस व्यायाम में वॉकिंग के दौरान गति को तेज और धीमा करने का बैलेंस होता है, जो शरीर पर बेहतर प्रभाव डालता है.
जापानी वॉकिंग को अपनाना न केवल आसान है, बल्कि यह बिजी लाइफस्टाइल में फिट होना भी आसान है. इसे डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर दिल को हेल्दी रखने, वजन कम करने और एनर्जी लेवल को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है. यह कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाली एक ऐसी तकनीक है, जो लंबे समय तक जीवनशैली में सुधार ला सकती है.
जापानी वॉकिंग करने का सही तरीका–
जापानी वॉकिंग हर उम्र और फिटनेस लेवल के लोगों के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है. यह एक नई फिटनेस रूटीन शुरू करने या मौजूदा फिटनेस को बेहतर बनाने का शानदार तरीका हो सकता है.
लक्ष्य निर्धारित करें: शुरुआत में छोटे और आसान लक्ष्यों को चुनें. अगर आप पहले दिन 30 मिनट नहीं कर सकते, तो कोई बात नहीं. अपने फिटनेस स्तर के अनुसार लक्ष्य तय करें.
आरामदायक जूते पहनें: सही और सपोर्टिव जूते पहनें, ताकि वॉकिंग करते समय असुविधा न हो.
धीरे-धीरे शुरुआत करें: पहले कुछ मिनटों तक सामान्य गति से चलें, फिर 20-30 सेकंड तक तेजी से चलें. इस प्रक्रिया को पूरे वॉक के दौरान दोहराएं.
नियमितता बनाए रखें: धीरे-धीरे अपनी वॉकिंग के स्पीड को बढ़ाएं, जिससे आपका शरीर इस नए व्यायाम के लिए अनुकूल हो सके.
रिसर्च बताती है कि लगातार एक ही गति से वॉक करने की तुलना में इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) ज्यादा फायदेमंद है. यह न केवल शारीरिक फिटनेस और बॉडी शेप में सुधार करती है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मददगार है.
[ad_2]
Source link