Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeNationalJaya Kishori on Marriage: कब करनी चाहिए शादी, जया किशोरी ने की...

Jaya Kishori on Marriage: कब करनी चाहिए शादी, जया किशोरी ने की खुलकर बात, दिया यह जवाब


ऐप पर पढ़ें

Jaya Kishori Marriage: देश में यूं तो कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर्स बड़ी संख्या हैं, लेकिन सब उतने चर्चित नहीं हैं, जितनी जया किशोरी समेत कुछ अन्य हैं। राजस्थान के छोटे से गांव सुजानगढ़ में साल 1995 में जन्मीं जया किशोरी के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा बातें जानने के लिए इच्छुक रहते हैं। उनके एक-एक वीडियो को लाखों-करोड़ों में व्यूज मिलते हैं। कम ही लोगों को मालूम होगा कि जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है।

जया किशोरी के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है। जया का जन्म राजस्थान में जरूर हुआ, लेकिन अब उनका परिवार कोलकाता में रहता है। सात साल की उम्र से ही वह अध्यात्म की दुनिया से जुड़ गई थीं। उनकी शादी को लेकर भी कई सवाल सोशल मीडिया पर पूछे जाते रहे हैं। कुछ समय पहले उनका नाम बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी जोड़ा जाने लगा, लेकिन तब बागेश्वर बाबा ने सफाई पेश की। जया किशोरी के साथ शादी की अटकलों को बागेश्वर बाबा ने सिरे से खारिज कर दिया। यहां तक कि उन्होंने जया को अपनी बहन बताया। 

शादी पर खुलकर जया ने की बातचीत

कुछ समय पहले जया किशोरी ने भी अपनी शादी पर बात की थी। उन्होंने कहा कि वह शादी जरूर करेंगी। उन्होंने यह बताया था कि वह अपने माता-पिता से दूर नहीं रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी आजकल एक टू-डू लिस्ट हो गई है, लेकिन शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। सीधे शब्दों में कहें तो एक शख्स के साथ आपको आगे के 50-60 साल एक कमरे में रहना है, इसलिए आपको बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए। 

कब करनी चाहिए शादी, जया किशोरी ने बताया

वहीं, जया किशोरी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि शादी कब करनी चाहिए। इसमें उन्होंने कहा, ”जब लड़की ज्यादा समझदार हो जाती है, तब कहते हैं कि इसकी शादी कर दो। वहीं, जब लड़का ज्यादा बिगड़ जाता है तो कहते हैं कि इसकी शादी कर दो। मेरे हिसाब से यह सही नहीं है। लड़की भी कोई सपने लेकर आती है। ऐसा नहीं करना चाहिए। दोनों की शादी तब करें, जब दोनों समझदार हों और दोनों एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए तैयार हों। शादी दिखावे के लिए नहीं की जाती है। शादी प्रेम का बंधन है, किसी के साथ जीवनभर बिताना है। एक कमरे में एक व्यक्ति के साथ 50-60 साल बिताने हैं। जब दोनों समझदार हों, तब शादी के बारे में सोचना चाहिए।”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments