Home Education & Jobs JEE Advanced Result: जेईई मेन के टॉपर मलय केडिया ने एडवांस्ड में भी किया कमाल, जानें क्या आई रैंक

JEE Advanced Result: जेईई मेन के टॉपर मलय केडिया ने एडवांस्ड में भी किया कमाल, जानें क्या आई रैंक

0
JEE Advanced Result: जेईई मेन के टॉपर मलय केडिया ने एडवांस्ड में भी किया कमाल, जानें क्या आई रैंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JEE Advanced Result 2023 : जेईई मेन परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल लाकर ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल करने वाले मलय केडिया ने जेईई एडवांस्ड में कमाल का प्रदर्शन किया है। यूपी में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम में रहने वाले मलय केडिया ने जेईई एडवांस्ड में 8वीं रैंक हासिल की है। अब मलय आईआटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। सीबीएसई 12वीं में मलय ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मलय ने वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल से पढ़ाई की।

पिता भास्कर केडिया ने बताया कि वह यूएसए से रिसर्च कर देश की समस्याओं का समाधान करने का सपना देख रहा है। मलय बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। मलय ने पहली बार कक्षा चार में मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की थी। पिता ने बताया कि पढ़ाई में अव्वल रहने की वजह से जयपुरिया स्कूल से मलय को कक्षा छह से 12 तक स्कॉलशिप मिला। कक्षा में हर साल टॉपर रहने पर बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में जूनियर साइंस ओलपियाड में चयन हो गया था। मगर कोविड की वजह से भारत सरकार ने कार्यक्रम बंद कर दिया था। इसकी वजह से मलय भारत का नेतृत्व नहीं कर सके। वर्ष 2022 में मलय ने एस्ट्रोनोमिक ओलपियाड में भारत की टीम के साथ जोर्जिया में नेतृत्व किया था। इस साल केमेस्ट्री ओलपियाड में चयन हुआ है। भारतीय टीम के साथ उनको मई में जाना है। मिशेल सीमन्स इंटरनेशनल साइंस में पांच छात्रों में मलय का चयन हुआ था। 2021 में मलय ने एनटीएसई स्कॉलशिप मिली। 

2022 में किशारे वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में ऑल इंडिया छठा रैंक हासिल की। मलय सुबह आठ बजे पढ़ाई के लिए घर से निकलते थे और रात के आठ बजे तक पढ़ाई में मशगूल रहते थे। वह यूएसए से रिसर्च कर देश की समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे।

JEE Advanced Result 2023 Live :जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, वी सी रेड्डी को मिली ऑल इंडिया में पहली रैंक

जेईई एडवांस्ड में हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को जारी किया। हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 341 अंक प्राप्त कर AIR 1 प्राप्त की है। जेईई एडवांस्ड 2023 की महिला टॉपर भी हैदराबाद जोन से हैं। नयकांती नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है। उन्होंने 298/360 स्कोर हासिल किया है।  

जेईई एडवांस टॉप-10 टॉपर लिस्ट 

बीसी रेड्डी: ऑल इंडिया रैंक 1

रमेश सूर्य थेजा: ऑल इंडिया रैंक 2

ऋषि कालरा: ऑल इंडिया रैंक 3

राघव गोयल: ऑल इंडिया रैंक 4

अडगडा वेंकट शिवराम: ऑल इंडिया रैंक 5

प्रभव खंडेलवाल: ऑल इंडिया रैंक 6

बिकीना अभिनव चौधरी: ऑल इंडिया रैंक 7

मलय केडिया: ऑल इंडिया रैंक 8

नागिरेड्डी बालाजी: ऑल इंडिया रैंक 9

यक्कंती पानी वेंकट: ऑल इंडिया रैंक 10

[ad_2]

Source link