Wednesday, May 14, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsJEE Main 2022: जेईई मेन सेशन -1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

JEE Main 2022: जेईई मेन सेशन -1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी


ऐप पर पढ़ें

JEE Main 2023 admit card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन एडमिट कार्ड आज 23 जनवरी को कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 25 जनवरी को जेईई मेन 2023 परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2023 सत्र 1 के लिए 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए 21 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी किया था। आपको बता दें कि इस बार से एनटीए सभी एडमिट कार्ड एक साथ जारी नहीं कर रही है। हर परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड के डाउनलोड लिंक पर  में कोई एग्जाम डेट नहीं लिखी गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Download JEE main admit card

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन परीक्षा अब 27 जनवरी, 2023 को आयोजित नहीं की जाएगी। जेईई मेन्स परीक्षा 2023 की रिवाइज्ड तारीखें इस प्रकार हैं:- 24 , 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी हैं। उम्मीदवारों को बता दें,  केवल दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 28 जनवरी को होनी है।

JEE MAIN 2023 Admit card : इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकते हैं एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर उपलब्ध सेशन 1 लिंक के लिए “JEE Main Admit Card 2023” पर क्लिक करें।

स्टेप 3- डिटेल्स दर्ज करें और एनरोलमेंट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आपका जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5- अब इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जेईई मेन 2023 के लिए पास होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2023 में शामिल हो सकेंगे, जो देश के आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments