
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
JEE Main 2023 Admit Card 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेईई मेन सत्र-2 में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन के ये एडमिट कार्ड 6 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) 2023 सत्र-2 की परीक्षा में करबी 9.4 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।
जेईई मेन सेशन-2 के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
जेईई मेन की वेबसाइ jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे JEE Main Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी निजी सूचना के जरिए लॉगइन करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन का एडमिट कार्ड डानलोड कर प्रिंटआउट कराकर रख लें।
[ad_2]
Source link