Home Education & Jobs JEE Main 2023 Marks Vs Ranks : यहां देखें जेईई मेन सेशन-1 का मार्क्स वर्सेज रैंक

JEE Main 2023 Marks Vs Ranks : यहां देखें जेईई मेन सेशन-1 का मार्क्स वर्सेज रैंक

0
JEE Main 2023 Marks Vs Ranks : यहां देखें जेईई मेन सेशन-1 का मार्क्स वर्सेज रैंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JEE Main 2023 Toppers List :  जेईई मेन टॉपरों की लिस्ट जारी होने वाली है। इस बार कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी. इंजीनियरिंग पेपर के लिए कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत है, जो एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बाद से सबसे ज्यादा है। जेईई मेन पेपर 1 बीई/बीटेक की पहली और दूसरी पाली की परीक्षा 24 जनवरी, 25, 29, 30 और 1 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। पेपर-2 28 जनवरी को हुआ था। जेईई मेन 2023 सत्र 1 आयोजित किया गया था। 

जेईई मेन पेपर-1 के रिजल्ट से पहले एनटीए ने इसकी फाइनल आंसर-की जारी की थी। ध्यान रहे कि अभी एनटीए ने जेईई मेन पेपर-2 (बीआर्क , बी प्लान) का रिजल्ट जारी नहीं किया है।

आज 7 फरवरी से शुरू जेईई दूसरे चरण के लिए आवेदन

जेईई मेन जनवरी सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। जेईई मेन का दूसरा सत्र अप्रैल में छह, आठ, 10, 11 और 12 तिथि को आयोजित किया जाना है। 

जेईई मेन मार्क्स वर्सेज रैंक 

300 में से स्कोर        रैंक 


286- 292            19-12

280-284                42-23

268- 279            106-64

250- 267            524-108

231-249                1385-546

215-230                2798-1421

200-214                4667-2863

189-199                6664- 4830

175-188                10746-7152

160-174                16163-11018

149-159                21145-16495

132-148                32826-22238

120-131                43174-33636

110-119                54293-44115

102-109                65758-55269

95-101                76260-66999

89-94                87219-78111

79-88                109329-90144

62-87                169542-92303

41-61                326517-173239

1-40                1025009-334080

आईआईटी में एंट्री ऐसे मिलेगी

जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन 2023 के लिए पास होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2023 में शामिल हो सकेंगे, जो देश के आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।

[ad_2]

Source link