Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJEE Main 2024 Result: जेईई मेन के नतीजे आज, क्या जेईई...

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन के नतीजे आज, क्या जेईई के पेपर-1 और 2 दोनों के रिजल्ट आज चेक कर सकेंगे?


ऐप पर पढ़ें

JEE Main 2024 Result Updates: जेईई मेन के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। एनटीए जल्द से जल्द से रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in or ntaresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ जेईई एडवांस्ड के लिए रैंक कार्ड, कटऑफ भी जारी किए जाएंगे।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज किसी भी समय ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन सेशन-1 एग्जाम के नतीजे जारी करने वाला है। आधिकारिक ब्रोशर की मानें तो 12 फरवरी को नतीजे किसी भी समय जारी कर दिए जाएंगे। एक बार जब एनटीए नतीजे जारी कर देगा, तब स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि जेईई मेन का पेपर -1 जनवरी 27, 29, 30,31 एक फरवरी को, इसके अलावा पेपर-2 24 जनवरी को आयोजित हुआथा। कहा जा रहा है कि इस साल 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 11.70 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड, रैंक लिस्ट और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो स्टूडेंट्स जेईई मेन एग्जा क्लियर कर लेते हैं, तो उन्हें जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में शुरू होंगे। इस एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां पढ़ें-

JEE Main 2024 Result: जेईई मेन में कितने स्टूडेंट्स हुए शामिल 

इस  कुल साल कुल 11.4 लाख ने जेईई मेन एग्जाम दिया था, इनमें 4,06,920 छात्राएं, 8,24,945 छात्र और 9 ट्रांसजेंडर छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। एनटीए ने इस साल बीटेक पेपर के लिए 95.8% हाजिरी दर्ज की।

JEE Main 2024 Result: क्या जेईई के पेपर-1 और 2 दोनों के रिजल्ट आज चेक कर सकेंगे

आपको बता दें कि अभी एनटीए सिर्फ पेपर-1 के नतीजे जारी करेगा, पेपर-2 के नतीजे कुछ समय बाद जारी किए जा सकते हैं, हालांकि इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन कहा जा रहा है कि अभी सिर्फ पेपर-1 के नतीजे ही जारी किए जा सकते हैं।

JEE Main 2024 Result Live:ऐसे चेक कर सकेंगे अपने नतीजे

सबसे पहले NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक JEE Main 2024 Result  Session-1 2024 पर क्लिक करें।

अपना एप्लीकेशनलनंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें, सब्मिट करें

आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा

इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments