Home Education & Jobs JEE main exam 2024: ब्रेक लेने के बाद फिर होगी जेईई अभ्यर्थी की तलाशी

JEE main exam 2024: ब्रेक लेने के बाद फिर होगी जेईई अभ्यर्थी की तलाशी

0
JEE main exam 2024: ब्रेक लेने के बाद फिर होगी जेईई अभ्यर्थी की तलाशी

[ad_1]

इंजीरियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए इसी माह एंट्रेंस एग्जाम होने हैं। इस बार जेईई मेन परीक्षा के लिए सख्त सख्त नियम बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को टॉयलेट ब्रेक के बाद भी तलाशी और बायोमेट्रिक उपस्थिति से गुजरना होगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 दिन पहले यानी 20 जनवरी से जारी कर दिए जाएंगे।

यह व्यवस्था अफसरों, पर्यवेक्षकों, स्टाफ सदस्यों और जलपान परोसने में मदद करने वालों पर भी लागू होगी। एनटीए निदेशक सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुचित साधन या प्रॉक्सी उपस्थिति के न हों। जेईई मेन 24 जनवरी से शुरू होगी।

एनटीए के अनुसार इस बार 12 लाख 30 हजार 347 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो 2019 के बाद सबसे अधिक है। जेईई में 2019 में 12 लाख 37 हजार 892 छात्रों ने पंजीयन कराया था, जबकि परीक्षा में 11,47,125 छात्र शामिल हुए थे।

वर्ष     पंजीयन         परीक्षा में शामिल

2018     11 48,000     10.43 लाख

2019     12,37,982     11,47,125

2020     11.74 लाख     10.23 लाख

2021     10,48,012     9,39,008

2022     10,26,799     9,05,586

2023     9,31,334     8,60,064

जेईई मेन 2024 के लिए 12,30,347 में 8,23,842 लड़कों व लड़कियों की संख्या 4,06,486 है। वहीं थर्ड जेंडर से 19 उम्मीदवार हैं। इसमें सबसे अधिक आवेदन नॉर्थ इस्ट के राज्यों से हुए हैं। इस बार सबसे अधिक महाराष्ट्र से 1,62,624, आंध्र प्रदेश से 1,34,703, तेलंगाना से 1,26,746, यूपी से 1,25,272 छात्रों ने पंजीयन कराया है।

 

 

[ad_2]

Source link