Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJEE Main Result January 2023: जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा...

JEE Main Result January 2023: जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक


ऐप पर पढ़ें

JEE Mains 2023 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 के पहले सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपना स्कोर jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 1 के परिणाम के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि हैं। जेईई मेन की फाइनल आंसर को भी जारी कर दिया गया है।

जेईई मेन 2023 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

इस बार कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी. इंजीनियरिंग पेपर के लिए कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत है, जो एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बाद से सबसे ज्यादा है। जेईई मेन फाइनल आंसर की परीक्षा की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जेईई मेन रिजल्ट के बारे में पढ़ें ज्यादा जानकारी-

JEE Mains 2023: सत्र 1 की परीक्षा 24 जनवरी से आयोजित की गई थी

जेईई मेन पेपर 1 बीई/बीटेक की पहली और दूसरी पाली की परीक्षा 24 जनवरी, 25, 29, 30 और 1 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। पेपर-2 28 जनवरी को हुआ था। जेईई मेन 2023 सत्र 1 आयोजित किया गया था। 

जेईई मेन 2023 पेपर 1 आंसर की डायरेक्ट लिंक

7 फरवरी से शुरू जेईई दूसरे चरण के लिए आवेदन:

जेईई मेन जनवरी सत्र का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, दूसरा सत्र अप्रैल में छह, आठ, 10, 11 और 12 तिथि को आयोजित किया जाना है। माना जा रहा है कि 7 फरवरी से ही दूसरे चरण की जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

JEE Mains 2023: आवेदन फॉर्म कहां जमा करें

उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट: https://jeemain.nta.nic.in/ के माध्यम से जेईई मेन सत्र 2 ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments