JEE Mains Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2023 के सत्र 1 के परिणाम घोषित करेगी। उम्मीदवारों को परिणाम jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। जेईई मेन 2023 सत्र 1 भारत और विदेश में 24 जनवरी, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था।
बता दें, जेईई मेन 2023 का पेपर एक अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं B.E./B.Tech में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों (सभी कैटेगरी सहित) में शामिल होंगे उन्हें जेईई (मुख्य) – 2023 का पेपर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में पास होंगे उन्हें आईआईटी में दाखिले के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।
आइए जानते हैं नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2022 के अनुसार टॉप 25 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में
रैंक 1: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, चेन्नई, तमिलनाडु।
रैंक 2: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, नई दिल्ली।
रैंक 3: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, मुंबई, महाराष्ट्र
रैंक 4: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश
रैंक 5: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
रैंक 6: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की, उत्तराखंड
रैंक 7: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी, असम
रैंक 8: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
रैंक 9: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद, तेलंगाना
JEE मेन जनवरी सेशन परीक्षा का आयोजन एनटीए ने 24 , 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2023 को किया था।। छात्र जेईई मेन 2023 के परिणाम फरवरी मिड तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
जेईई मेन 2023 सत्र 2 अप्रैल 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 को आयोजित किया जाएगा। जो छात्र जेईई मुख्य सत्र 1 परीक्षा में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, वे सत्र 2 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए 7 फरवरी से शुरू होगा और 7 मार्च तक चलेगा।