Home Education & Jobs JEE Mains Result 2024 : जेईई मेन बीआर्क प्लानिंग पेपर-2 का रिजल्ट जारी, Direct Link

JEE Mains Result 2024 : जेईई मेन बीआर्क प्लानिंग पेपर-2 का रिजल्ट जारी, Direct Link

0
JEE Mains Result 2024 : जेईई मेन बीआर्क प्लानिंग पेपर-2 का रिजल्ट जारी, Direct Link

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JEE Main Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के पेपर-2 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पेपर-2 का आयोजन बीआर्क और बी प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है। एनटीए ने जेईई मेन पेपर-2 का आयोजन देश भर में 24 जनवरी 2024 को सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से साढ़े बजे के बीच किया था। बीआर्क बी प्लानिंग पेपर के लिए कुल 74002 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 75 फीसदी यानी 55493 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 

यूं चेक करें जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट

–  जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in, पर जाएं।

2- वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे JEE Main 2024 Session 1 Paper 2 रिजल्ट पर क्लिक करें।

3- स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा। उस पर अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल एंटर करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

4- जेईई मेन पेपर-1 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। इसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Result Direct Link

जेईई मेन 2024 सेशन 2 के आवेदन में सुधार का आज अंतिम दिन

जेईई मेन 2024 के सेशन-2 की करेक्शन विंडो सुविधा आज 7 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार नीचे लिखे विवरणों में बदलाव कर सकते हैं।

माता और पिता का नाम

श्रेणी या उपश्रेणी

परीक्षा शहर

भाषा का माध्यम

शैक्षणिक योग्यता

कोर्स

उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल पते, स्थायी और पत्राचार पते में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 की परीक्षा पेपर 01 और 02 के लिए 01 अप्रैल, 2024 से 05 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। 

दोनों सेशन की जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है।

[ad_2]

Source link