[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPJEE 2023 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा या यूपीजेईई 2023 के लिए नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 13 जुलाई को रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा से खोली गई है। नए उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट पर JEECUP jeecup.admissions.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 14 जुलाई तय की गई है।
आपको बता दें कि जेईईसीयूपी के जरिए राज्यभर के सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। जेईईसीयू में 12वीं पास अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जेईईसीयूपी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय-समय पर परिषद की वेबसाइट भी देखते रहें।
JEECUP 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन
– जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन के लिंक JEECUP 2023 पर क्लिक करें।
– पूछी गई सूचनाएं दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
– करेक्शन करें और सब्मिट करें।
– फार्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट करा लें।
[ad_2]
Source link