[ad_1]
पुतिन बोले- वार्ता को तैयार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अपने चीनी समकक्ष शी जिंगपिंग के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि उनका देश हर समय बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने सोमवार को चीन की ‘यूक्रेन संकट को हल करने की योजना’ के जवाब में यह टिप्पणी की। बीबीसी ने बताया कि फरवरी में चीन की ओर से ‘रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने’ के उद्देश्य से योजना जारी की गई थी। हालांकि, अमेरिका ने इसके खिलाफ आगाह किया था।
चार घंटे से भी ज्यादा लंबी बातचीत
बीबीसी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के हवाले से कहा, ‘चीन या किसी अन्य देश की ओर से समर्थित रूस की ओर से अपनी शर्तों पर युद्ध को रोकने के लिए दुनिया को किसी भी सामरिक कदम से मूर्ख नहीं बनना चाहिए।’ रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, सोमवार को दोनों नेताओं के बीच साढ़े चार घंटे तक बातचीत चली। औपचारिक बैठक मंगलवार को होने की उम्मीद है।
[ad_2]
Source link