Home Tech & Gadget Jio और एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, खूब सारा डेटा और Netflix फ्री, प्लान की कीमत भी कम

Jio और एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, खूब सारा डेटा और Netflix फ्री, प्लान की कीमत भी कम

0
Jio और एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, खूब सारा डेटा और Netflix फ्री, प्लान की कीमत भी कम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

खूब सारा डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ फ्री में ओटीटी सब्सक्रिप्शन चाहिए तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) के किफायती पोस्टपेड प्लान आपके लिए ही है। दोनों कंपनियां अपने किफायती पोस्टपेड प्लान्स में यूजर्स को फ्री में नेटफ्लिक्स के साथ कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। इन प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी मजा मिलेगा। दोनों कंपनियों के ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली फ्री एसएमएस भी देते हैं। तो आइए जानते हैं जियो और एयरटेल के कुछ ऐसे ही धांसू प्लान्स के बारे में। 

जियो का 699 रुपये वाला प्लान

जियो के इस पोस्टपेड प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 100जीबी डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह पोस्टपेड प्लान तीन अडिशनल सिम के साथ आता है। अडिशनल सिम को हर महीने 5जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में कंपनी देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। यह प्लान नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम वीडियो, जियो टीवी और जियो सिनेमा के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। 

जियो का 1499 रुपये वाला प्लान

कंपनी इस प्लान में टोटल 300 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान 500जीबी तक का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी देता है। प्लान में आपको अडिशनल सिम बेनिफिट नहीं मिलेगा। यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग देता है। कंपनी इस प्लान में नेटफ्लिक्स (मोबाइल), अमेजन प्राइम, जियो और जियो सिनेमा का फ्री ऐक्सेस दे रही है। 

नेटफ्लिक्स वाला एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान

नेटफ्लिक्स वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 1199 रुपये का है। यह प्लान तीन फ्री ऐड-ऑन फैमिली कनेक्शन के साथ आता है। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए प्राइमरी कनेक्शन को 150जीबी डेटा दे रही है। वहीं, ऐड-ऑन कनेक्शन्स को इस प्लान में 30जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। प्लान में कंपनी नेटफ्लिक्स (बेसिक) का मंथली सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस मिलेगा। 

वनप्लस 12R की टक्कर में आ रहा यह नया फोन, तगड़े हैं फीचर, लुक भी धांसू

[ad_2]

Source link