Home Tech & Gadget Jio और Vi के बीच कड़ी टक्कर, इस प्लान में यूजर्स का हो रहा तगड़ा फायदा

Jio और Vi के बीच कड़ी टक्कर, इस प्लान में यूजर्स का हो रहा तगड़ा फायदा

0
Jio और Vi के बीच कड़ी टक्कर, इस प्लान में यूजर्स का हो रहा तगड़ा फायदा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रिलायंस जियो  (Reliance Jio) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बीच बेस्ट प्लान और बेनिफिट को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन चलता है। एक तरफ रिलायंस जियो यूजर्स को अपने प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन-आइडिया भी यूजर्स को जबर्दस्त अडिशनल बेनिफिट वाले प्लान ऑफर कर रहा है। दोनों कंपनियों के पास एक जैसी कीमत वाले प्लान भी मौजूद हैं। 666 रुपये वाला प्लान इन्हीं में से एक है। इन प्लान में दोनों कंपनियां यूजर्स को बेस्ट बेनिफिट ऑफर कर रही हैं। तो आइए डीटेल में जानतें कि इन दोनों में से किसका प्लान आपके लिए बेस्ट है। 

जियो का 699 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 1.5जीबी डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान के साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस वाले इस प्लान में आपको देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। यह प्लान जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस देता है। 

वोडाफोन-आइडिया का 66 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 77 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान को Vi ऐप से सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को फ्री में 5जीबी ज्यादा डेटा भी मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया की 5G सर्विस अभी शुरू नहीं हुई है और इस कारण 5G स्पीड के मामले में यह जियो से पिछड़ जाता है। प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। 

वनप्लस का तगड़ा ऑफर, 55 इंच वाले टीवी पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट

अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है। इसमें यूजर को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी दिया जा रहा है। डेटा डिलाइट्स में कंपनी हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा देती है। यह प्लान Vi movies & TV ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।    

[ad_2]

Source link