Home Tech & Gadget Jio यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, झमाझम डाउनलोड स्पीड

Jio यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, झमाझम डाउनलोड स्पीड

0
Jio यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड 5G डाटा का मजा, झमाझम डाउनलोड स्पीड

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रिलायंस जियो यूजर्स को कंपनी की ओर से ढेरों प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी एक साल से ज्यादा वक्त से देश में अपनी 5G सेवाएं रोलआउट कर रही है और लगभग सभी छोटे-बड़े शहरों में Jio True 5G उपलब्ध है। मजे की बात यह है कि 250 रुपये से भी कम कीमत वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिल रहा है। 

जियो सब्सक्राबर्स को 5G स्पीड का फायदा उठाने के लिए अलग से कोई रीचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी 239 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले सभी प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दे रही है। ऐसे में अगर आपको जबरदस्त 5G स्पीड का मजा चाहिए तो बेस ऐक्टिव प्लान से रीचार्ज करने के अलावा अलग से कुछ नहीं करना होगा।

नहीं चाहिए डेली डाटा तो मत करो महंगा रीचार्ज, इन सस्ते प्लान्स से चल जाएगा काम

अनलिमिटेड 5G डाटा के लिए जरूरी शर्तें

अगर आपको अनलिमिटेड 5G का मजा चाहिए और आप जियो सब्सक्राइबर हैं तो दो जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले तो आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए। इसके अलावा आपके क्षेत्र में कंपनी की 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इतना होने की स्थिति में अगर आपके नंबर पर 239 रुपये या ज्यादा का प्लान ऐक्टिव है तो 5G स्पीड मिलने लगेगी। 

28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा

सबसे सस्ते 239 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 5G स्पीड में अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में समझदारी सबसे सस्ते प्लान से रीचार्ज करने में ही है। 5G यूजर्स के लिए डेली डाटा लिमिट खत्म हो जाती है और वे जितना चाहें डाटा यूज कर सकते हैं। वहीं 4G यूजर्स को यह प्लान रोज 1.5GB डाटा ऑफर करता है, जिसके खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। 

सबसे सस्ते प्लान में 12 OTT सेवाएं एकदम फ्री देने लगा Jio, बाकी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी ऑफर करता है, साथ ही 28 दिनों तक रोज 100 SMS इसमें मिल जाते हैं। रीचार्ज करने वाले यूजर्स को जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है। 

[ad_2]

Source link