Home Education & Jobs JKPSC CCE Mains 2022: कुछ देर में जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे चेक

JKPSC CCE Mains 2022: कुछ देर में जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे चेक

0


ऐप पर पढ़ें

JKPSC CCE Mains 2022 Admit card: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग 10 फरवरी यानी आज संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (जेकेपीएससी सीसीई मेन्स 2022) के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा देने वाले योग्य उम्मीदवार जेकेपीएससी मेन्स के एडमिट कार्ड jkpsc.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

JKPSC मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 2 मार्च, 2023 तक दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और  दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बता दें,  ये भर्ती कुल 220 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 100 रिक्तियां जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के पद के लिए हैं, 50 जम्मू-कश्मीर पुलिस (जी) सेवा के लिए, और 70 जम्मू-कश्मीर लेखा (जी) सेवा के लिए हैं।

JKPSC CCE Mains admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पेज पर “JKPSC CCE Mains admit card” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3-  अब मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 



Source link