Home World Joe Biden Video: एयरफोर्स वन में सवार होने के दौरान लड़खड़ाकर गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Joe Biden Video: एयरफोर्स वन में सवार होने के दौरान लड़खड़ाकर गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

0
Joe Biden Video: एयरफोर्स वन में सवार होने के दौरान लड़खड़ाकर गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

[ad_1]

वारसॉ. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में एयर फ़ोर्स वन पर सवार होने के लिए विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ाते और गिरते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जो बाइडन विमान की ऊपरी सीढ़ी के पास गिरते हुए दिखाई दिए. हालांकि, उन्होंने तुरंत ही खुद को संभाल लिया और फिर हाथ लहराते हुए वे विमान के अंदर चले गए. यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन और पोलैंड की अपनी यात्रा पूरी करने के तुरंत बाद हुई, जब वे वॉशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन में सवार हो रहे थे.

व्हाइट हाउस ने इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. करीब दो साल पहले भी जो बाइडेन इसी तरह ज्वॉइंट बेस एंड्रयूज की सीढ़ियों पर गिरे थे. फिर, अमेरिकी राष्ट्रपति को कई कदमों पर ट्रिपिंग करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह ‘100% ठीक हैं’ और उनके गिरने के लिए हवा को जिम्मेदार ठहराया था.

Tags: Joe Biden, Poland, United States

[ad_2]

Source link