Home Education & Jobs JOSAA : IIT में 24166 रैंक तक के छात्रों को मिली BTech सीट, जानें ओपनिंग क्लोजिंग रैंक

JOSAA : IIT में 24166 रैंक तक के छात्रों को मिली BTech सीट, जानें ओपनिंग क्लोजिंग रैंक

0
JOSAA : IIT में 24166 रैंक तक के छात्रों को मिली BTech सीट, जानें ओपनिंग क्लोजिंग रैंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JoSAA Seat Allotment Result 2023: आईआईटी आईएसएम धनबाद जेईई एडवांस के 24,166 रैंक तक के छात्र-छात्राओं को सीट आवंटित की गई है। जोसा (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) ने देश के 23 आईआईटी में नामांकन के लिए फाइनल राउंड (छठा राउंड) सीट आवंटन की सूची जारी कर दी है। फाइनल राउंड में चयनित छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए शनिवार का दिन अंतिम मौका है। महत्वपूर्ण यह है कि आईआईटी धनबाद का बेस्ट रैंकर 1853 पहुंच गया है। 1852 रैंक के पहले वाले एक भी छात्र ने धनबाद को पसंद नहीं किया। बताते चलें कि संस्थान में बीटेक समेत अन्य कोर्स की 1125 सीटों पर एडमिशन लिया जा रहा है। आईआईटी की सीटों को छह राउंड में भरा गया। अब जो छात्र एडमिशन नहीं लेंगे, वह सीट खाली रहेगी। सात ब्रांच में 20 हजार के बाद वाले रैंकर छात्र-छात्राओं को भी सीट आवंटित हुई है। 

पहले राउंड से लेकर पांचवें राउंड तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 1366 रैंक वाले स्टूडेंट ने आईआईटी धनबाद में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में सीट ली थी। छठे राउंड में इस छात्र ने धनबाद से सीट विथड्रा (वापस) कर ली। अब उक्त छात्र यहां पढ़ाई नहीं करेगा। वर्ष 2023 में संस्थान का ओपनिंग रैंक 1853 रैंक तथा क्लोजिंग रैंक 24,166 रहा।

वर्ष 2022 में संस्थान का ओपनिंग रैंक 1389 व क्लोजिंग रैंक 23479 रैंक था। वर्ष 2022 से तुलना करें तो वर्ष 2023 में संस्थान ओपनिंग रैंक में 464 रैंक की गिरावट आई। क्लोजिंग रैंक में भी 687 रैंक पीछे चला गया। आईआईटी धनबाद ने वर्ष 2023 में जेईई एडवांस के टॉप 600 रैंकर तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए निशुल्क पढ़ाई की भी घोषणा की थी। टॉप 600 रैंक में से एडमिशन लेने वाले टॉप पांच छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ाई कराई जाती, लेकिन किसी भी छात्र ने संस्थान के इस ऑफर पर ध्यान नहीं दिया। उल्टे ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक पीछे चला गया।

JEE Main के 875419 रैंकर को मिली BTech सीट, 1071171 रैंक वाले का भी दाखिला

फाइनल राउंड में आवंटित सीटें

ब्रांच                         ओपनिंग    क्लोजिंग


अप्लाइड जियोलॉजी     16108      22738

अप्लाइड जियोफिजिक्स     15162    22094

केमिकल इंजीनियरिंग     9811          15442

सिविल इंजीनियरिंग     10574           19624

कंप्यूटर साइंस इंजी.     1853            6454

इलेक्ट्रिकल इंजी.     5259              12614

इलेक्ट्रोनिक्स इंजी.     3153            10410

इंजीनियरिंग फिजिक्स     8667         19088

इनवॉयरमेंटल इंजी.     12849       22003

मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग     3401    10150

मैकेनिकल इंजीनियरिंग     7791      17760

मिनरल एंड मैटलर्जिकल     13697     20968

माइनिंग इंजीनियरिंग     8548           23730

माइनिंग मशीनरी     13568             24166

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग     8478        20492

पांच को रिपोर्टिंग, आठ से कक्षाएं 

आईआईटी में नामांकन लेने वाले बीटेक समेत अन्य कोर्स के नए छात्र-छात्राओं की कैंपस रिपोर्टिंग पांच अगस्त को स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में होगी। सात को परिचय सत्र होगा। आठ से कक्षाएं शुरू होंगी। संस्थान ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। छात्रों को पहुंच कर पहले बायोमीट्रिक प्रोसेस पूरी करनी होगी। उसके बाद लड़कों को अंबर हॉस्टल व लड़कियों को रोजालीन हॉस्टल में रिपोर्ट करनी है। छह अगस्त को न्यू लेक्चरर हॉल कॉम्पलेक्स में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।

[ad_2]

Source link