Home Education & Jobs JoSAA : IIT में CSE से पहले फुल हो गई BTech की ये ब्रांच, जानें क्या रही क्लोजिंग रैंक

JoSAA : IIT में CSE से पहले फुल हो गई BTech की ये ब्रांच, जानें क्या रही क्लोजिंग रैंक

0
JoSAA : IIT में CSE से पहले फुल हो गई BTech की ये ब्रांच, जानें क्या रही क्लोजिंग रैंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बीटेक कंप्यूटर साइंस युवाओं की पहली पसंद होने के बावजूद गणित व डेटा साइंस ब्रांच की सीटें सबसे पहले फुल हो रही हैं। यह हाल किसी इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं बल्कि आईआईटी कानपुर ( IIT Kanpur ) का है। जहां मेधावियों ने चुना तो कंप्यूटर साइंस है लेकिन सीटें सबसे पहले मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस की भरी हैं। आईआईटी में तीसरे राउंड में ही सभी कोर्स की सीटें भर गई हैं। देश की प्रतिष्ठित सभी आईआईटी में दाखिले के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी – Josaa counselling ) की काउंसिलिंग चल रही है। चौथे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। मगर, आईआईटी कानपुर में तीसरे राउंड में ही सभी कोर्स की सीटें लगभग फुल हो गई थीं। 

आईआईटी कानपुर में संचालित मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग और स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस कोर्स की सभी सीटें पहले राउंड में ही फुल हो गईं। जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सभी सीटें दूसरे राउंड में फुल हो गईं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीटें भी दूसरे राउंड में फुल हो गई थीं। केमिकल इंजीनियरिंग, अर्थ साइंस की कुछ रिक्त सीटें तीसरे राउंड में फुल हुई हैं। 

JOSAA : 8 सालों में सबसे खराब रैंक से खुला IIT दाखिले का खाता, कई BTech ब्रांच फुल, जानें क्लोजिंग रैंक

चौथे राउंड से पहले सभी सीटें फुल

ब्रांच        ओपनिंग/क्लोजिंग रैंक    राउंड


एयरोस्पेस        2316/3929                 2

बीएसबीई        5809/7745                 2

कंप्यूटर साइंस        124/224                2

सिविल        4431/5999                       2

केमिकल        2990/4208                     3

अर्थ साइंस        7875/10395                3

इलेक्ट्रिकल         539/1305                     2

गणित एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग   619/987    1

मैकेनिकल        1769/2879                       2

स्टैटिक्स एंड डेटा साइंस    736/1090              1

[ad_2]

Source link