Home Education & Jobs JPSC : झारखंड सिविल सर्विसेज के 342 पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, आयु में 7 साल की राहत

JPSC : झारखंड सिविल सर्विसेज के 342 पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, आयु में 7 साल की राहत

0


ऐप पर पढ़ें

झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर 29 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत 342 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद हैं। 155 पद अनारक्षित हैं। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। इस बार भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट दी गई  है। उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2017 से की जाएगी। जबकि न्यूनतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयु सीमा में मिलने वाली छूट का प्रावधान केवल सिर्फ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए मान्य होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 मार्च तक किया जा सकेगा। झारखंड सिविल सेवा  प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को होगी। 

पदों का ब्योरा

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35

राज्य कर पदाधिकारी – 56

कारा अधीक्षक – 2

झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

जिला समादेष्टा – 1

सहायक निबंधक – 8

श्रम अधीक्षक – 14

प्रोबेशन पदाधिकारी- 6

उत्पाद निरीक्षक – 3

योग्यता – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। 

आयु सीमा – 21 वर्ष से 35 वर्ष।

अधिकतम आयु सीमा 

अति पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग – 37 वर्ष।

महिला (अनारक्षित, अति पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग)- 38 वर्ष।

एसटी, एससी (पुरुष व महिला)- 40 वर्ष।

वेतनमान:-

1 उप समाहर्त्ता 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

2 पुलिस उपाधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

3 राज्य-कर पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

4 काराधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

5 झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

6 जिला समादेष्टा 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

7 सहायक निबंधक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

8 श्रम अधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

9 प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4800

10 निरीक्षक उत्पाद 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4200 

चयन – प्रीलिम्स , मेन्स और इंटरव्यू।

पूरा नोटिफिकेशन यहां देखें

न्यूनतम मार्क्स

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, एसटी/एससी के लिए 32 प्रतिशत, इबीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, पीटीजी के लिए 30 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गयी है।

आवेदन फीस

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी- 100 रुपये

झारखंड के एससी, एसटी – 50 रुपये



Source link