Home Education & Jobs JPSC PCS Prelims Admit Card : झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, ये 4 चीजें ले जाना अनिवार्य

JPSC PCS Prelims Admit Card : झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स की एग्जाम सिटी जारी, ये 4 चीजें ले जाना अनिवार्य

0


ऐप पर पढ़ें

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एग्जाम सिटी की डिटेल्स  जारी कर दी है। परीक्षार्थी www.jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस जिले में है। परीक्षार्थी अपने ईमेल आईडी / फोन नंबर / कैंडिडेट आईडी व पासवर्ड डालकर ये डिटेल्स चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड 12 मार्च 2024 से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो अभ्यर्थी 16 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 919431301419 /+919431301636/+918956622450  पर कॉल कर हेल्प ले सकते हैं। जेपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 17 मार्च को विभिन्न केंद्रों पर ली जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ली जाएगी। 

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने मूल एडमिट कार्ड के साथ आवेदन में लगाई फोटो की चार स्वहस्ताक्षरित कलर कॉपी, एक फोटो आईडी लाना होगा। साथ ही ओएमआर भरने के लिए नीला या काला बॉल पेन लाना होगा।

एग्जाम सिटी डायरेक्ट लिंक

आपको बता दें कि इस बार जेपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत 342 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद हैं। 155 पद अनारक्षित हैं। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 

पदों का ब्योरा

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35

राज्य कर पदाधिकारी – 56

कारा अधीक्षक – 2

झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

जिला समादेष्टा – 1

सहायक निबंधक – 8

श्रम अधीक्षक – 14

प्रोबेशन पदाधिकारी- 6

उत्पाद निरीक्षक – 3

वेतनमान:-

1 उप समाहर्त्ता 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

2 पुलिस उपाधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

3 राज्य-कर पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

4 काराधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

5 झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

6 जिला समादेष्टा 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

7 सहायक निबंधक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

8 श्रम अधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

9 प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4800

10 निरीक्षक उत्पाद 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4200 

न्यूनतम मार्क्स

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, एसटी/एससी के लिए 32 प्रतिशत, इबीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, पीटीजी के लिए 30 प्रतिशत तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गयी है।



Source link