Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJSSC : झारखंड CGL का क्षेत्रीय भाषा पेपर मुश्किल, सामान्य ज्ञान रहा...

JSSC : झारखंड CGL का क्षेत्रीय भाषा पेपर मुश्किल, सामान्य ज्ञान रहा आसान, जानें क्या बोले अभ्यर्थी


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड समान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा (जेएसएससी सीजीएल-2023) का आयोजन रविवार को रांची के 113 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा तीन पाली में ली गई। पहला पेपर सुबह 830 से 1030 तक क्वालिफाइंग था। दूसरी पेपर 1130 से दोपहर 130 बजे तक भाषा और तीसरा पेपर 3 बजे से शाम 5 बजे तक जीएस/जीके का था। अभ्यर्थियों ने ओवरऑल सवाल को औसत स्तर का बताया। वहीं, कुछ छात्रों का कहना था कि क्षेत्रीय भाषा का पेपर अपेक्षाकृत मुश्किल था। वहीं, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययय का पेपर काफी आसान रहा। कहा कि जिस तरह के सवाल थे उसके हिसाब से कट ऑफ ज्यादा जा सकता है।

भाषा का पेपर थोड़ा मुश्कल जिला स्कूल स्थित केंद्र में परीक्षा देनेवाली राखी पांडेय और पूजा कुमारी ने बताया कि पहला क्वालिफाइंग पेपर हिंदी और अंग्रेजी का था, जो आसान लगा। राखी ने कहा कि भाषा का पेपर थोड़ा मुश्कल लगा। वहीं, तीसरे सत्र में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययय के सवाल भी औसत स्तर के थे। मैथ्स, साइंस के बेसिक सवाल थे।

जीएस में खेल व कला के साथ राजनीति से सवाल थे, जो सामान्य स्तर के थे। कुमुद पाठक ने बताया कि पेपर थ्री औसत स्तर का था। पूजा ने बताया कि पहला पेपर आसान था, दूसरा पेपर नागपुरी का थोड़ा कठिन लगा। जीएस का पेपर भी सामान्य स्तर का था।

प्रश्न सामान्य थे। पहला व तीसरा पेपर काफी बेहतर रहा। दूसरा पेपर लैंग्वेज का था, जिसमें थोड़ी दिक्कत हुई। ओवरऑल परीक्षा अच्छी रही। – राखी पांडेय, रांची

परीक्षा अच्छी रही। जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में व्यव्सथा भी काफी अच्छी रही। सारी सुविधा केंद्र में उपलब्ध कारई गई थी।

-कुमुद पाठक, अभ्यर्थी, रांची

JSSC CGL : पेपर लीक के बाद झारखंड सीजीएल थर्ड शिफ्ट की परीक्षा रद्द, हूबहू मिले 50 से अधिक प्रश्न

धनबाद में दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ाया 

धनबाद के पुटकी राजकीय मध्य विद्यालय में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक पकड़ा गया। वह कचना नवादा (बिहार) का है और नाम श्याम वीर कुमार बता रहा है। वह आर्यावर्त कुमार, शिवपुरी बिहारशरीफ (बिहार) के नाम पर परीक्षा दे रहा था। वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा दे रहा था।

श्याम वीर ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी बनने के लिए उसने दोस्त से 1.60 लाख रुपए में सौदा किया था। बतौर एडवांस 10 हजार रुपए लिए। तय था कि कोई विवाद होने, पकड़े जाने, केस होने पर कोर्ट का सारा खर्च व जमानत दोस्त आर्यावर्त कराएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments