Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & JobsJSSC CGL Admit Card : कल जारी होंगे झारखंड सीजीएल एडमिट कार्ड,...

JSSC CGL Admit Card : कल जारी होंगे झारखंड सीजीएल एडमिट कार्ड, लेकिन सबके एक साथ नहीं


ऐप पर पढ़ें

JSSC CGL Admit Card : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी और चार फरवरी को राज्य के विभिन्न जिलों के केंद्रों पर आयोजित होगी। 28 जनवरी को आयोजित होनेवाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 21 जनवरी से डाउनलोड किये जायेंगे। वहीं, चार फरवरी को होनेवाली परीक्षा के लिए 28 जनवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। आयोज ने कहा है कि परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर सीजीएल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2025 वैकेंसी भरी जाएंगी।

गलत उत्तर पर कटेगा एक अंक

प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। ओएमआर शीट पर मुख्य परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ट और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत होने पर एक अंक काटा जाएगा।

पेपर-1, भाषा ज्ञान – कुल प्रश्न – 120, परीक्षा अवधि – 2 घंटा 

– हिन्दी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न

– अंग्रेजी भाषा ज्ञान – 60 प्रश्न

पेपर-2 चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, कुल प्रश्न – 100 , 2 घंटे। 

पेपर-3 सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न 150 , परीक्षा अवधि – 2 घंटा। इसमें कम से कम 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। 

वैकेंसी का ब्योरा

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी-  863

कनीय सचिवालय सहायक- 335

श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी- 182

प्लानिंग असिस्टेंट – 05

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी- 195

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 252

अंचल निरीक्षक- 185

बैकलॉग पद

कनीय सचिवालय सहायक 08



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments