[ad_1]
Last Updated:
Kanya Rashifal: आज कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ दिन है. आज जीवन में धन की खूब प्राप्ति होगी. आज गाय को रोटी खिलाने से हर क्षेत्र से मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है.
कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य
हाइलाइट्स
- आज कन्या राशि वालों के लिए करियर में होगी वृद्धि
- पुराने अटके धन की हो सकती है प्राप्ति
- जीवनसाथी के साथ समय बिताने की करें कोशिश
प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं.वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ माह की द्वादशी तिथि है. आज चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र भी है. आज वरियान और परिघ योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही चन्द्रमा तुला राशि में संचार करने वाला है.इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
करियर के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. करियर मे वृद्धि होगी. अपने स्किल्स की मदद से कोई अटका महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे. छात्रों को भी परीक्षा मे सफलता मिल सकती है. आज काम के सिलसिले से ज्यादा भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा. समाज मे मान-सम्मान की वृद्धि होगी.
अटके हुए धन की होगी प्राप्ति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है. इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा एवं दवा कारोबारी को आज व्यापार में मुनाफा हो सकता है. संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.
जीवनसाथी के साथ समय बिताएं
लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज ज्यादा से ज्यादा पार्टनर या फिर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें. जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे और आपकी हर काम में मदद करेंगे. लव अफेयर मामले में जो भी पुराने मुद्दे है वह खत्म हो सकती है.
स्वास्थ दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. खाने-पीने के मामले में बाहर के खाने से परहेज करें और साग-सब्जियों का सेवन ज्यादा करें. हालांकि बुजुर्गों को यूरिन इन्फेक्शन से गुजरना पड़ सकता है. बच्चों को वायरल फीवर ही हो सकती है.
उपाय- आज का दिन शुभ और सफल बनाने के लिए घर की पहली रोटी गाय को अवश्य खिलाएं.
[ad_2]
Source link