Tuesday, March 11, 2025
Google search engine
HomeNationalKarnataka Election 2023 Aaj Tak Exit Polls: कर्नाटक में कौन जीत रहा?...

Karnataka Election 2023 Aaj Tak Exit Polls: कर्नाटक में कौन जीत रहा? क्या कहता है आज तक का एग्जिट पोल


ऐप पर पढ़ें

Karnataka Assembly Election 2023 Aaj Tak Exit Polls: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बुधवार (10 मई) को मतदान जारी है। वोट डालने का सिलसिला शाम 6:00 बजे तक जारी रहने वाला है। मतदान समाप्त होते ही तमाम एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। इनके जरिए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में किस पार्टी के पास सत्ता जाएगी। हालांकि, 13 मई को मतगणना के बाद ही वास्तविक नतीजों की जानकारी मिल पाएगी। माना जा रहा है कि इस बार सत्ताधारी भाजपा को कांग्रेस मात दे सकती है। मगर, कुछ भी दावे के साथ कह पाना मुश्किल है। चलिए जानते हैं कि आज तक के एग्जिट पोल में किस दल को जीत मिलती दिख रही है…

Karnataka Exit Poll 2023 Result Live: कर्नाटक एग्जिट पोल 2023 के पल-पल के अपडेट्स, बीजेपी-कांग्रेस, किसकी बनेगी सरकार?

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं जहां  5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें से 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक में 5.71 लाख दिव्यांग, 80 साल या इससे अधिक उम्र के 12.15 लाख और 100 वर्ष की आयु के 16 हजार से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर बाद मतदान में तेजी आई और तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से अधिक हो गया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, राज्य भर में अब तक 52.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध करने का आह्वान किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और ’40 प्रतिशत कमीशन’ मुक्त, प्रगतिशील कर्नाटक का निर्माण करें। कर्नाटक में सतारूढ़ BJP दक्षिण में अपने इस गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचना चाहती है। वहीं, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक की सत्ता में वापसी कर मजबूत संदेश देना चाहती है। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के बीच माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments