Home Life Style Karwa Chauth 2023 Vrat: करवाचौथ का व्रत खोलते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए सबसे पहले क्या खाएं

Karwa Chauth 2023 Vrat: करवाचौथ का व्रत खोलते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए सबसे पहले क्या खाएं

0
Karwa Chauth 2023 Vrat: करवाचौथ का व्रत खोलते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए सबसे पहले क्या खाएं

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

1 नवंबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार महिलाओं के लिए काफी खास होता है। सुबह से भूखी-प्‍यासी रहकर व्रत करने वाली महिलाएं कई बार शाम होते होते बीमार भी हो जाती हैं। ज्यादातर महिलाओं का ब्‍लड प्रेशर लो हो जाता है तो वहीं कुछ महिलाएं बेहोश तक हो जात है। ऐसा तब होता है जब शरीर में अचानक पानी की कमी हो जाती है। अगर आपके साथ या आपके घर में किसी महिला के साथ ऐसा होता है तो इस बार आपको व्रत खोलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ यहां हम बता रहे हैं व्रत खोलते समय आप क्या सबसे पहले खाएं।

सबसे पहले क्या करें

व्रत खोलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप सबसे पहले क्या खाती हैं। याद रखें कि जब आप चांद को देखने के बाग व्रत खोलती हैं तो आप पिछले 12-15 घंटों से भूखी हैं। ऐसे में पानी पीने के बाद आप कुछ पोष्टिक चीजें खाएं। इसी के साथ तुरंत खाना ना खाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या होगी।

सबसे पहले क्या खाएं

व्रत खोलकर आप सबसे पहले आप भीगी किशमिश खाएं। व्रत के दौरान ज्यादातर महिलाओं का जी मिचलाता है ऐसे में किशमिश खाकर आपको अच्छा लगेगा। इसके अलावा आप नारियल पानी पीएं। कोशिश करें कि आप इसे सिप-सिप करके पीएं। क्योंकि एक ही बार में अगर आप इसे पीएंगे तो आपको जी घबराने की समस्या हो सकती है। 

भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

व्रत खोलने के बाद आप तुरंत चाय-कॉफी पीने से बचें। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत के तुरंत बाद इस तरह की ड्रिंक पीने से डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत को खोलते समय चाय और कॉफी जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें।

इस वजह से आएंगे चक्कर

करवाचौथ के व्रत में महिलाएं प्यासी रहती हैं। ऐसे में व्रत खोलते ही वह एक साथ बहुत सारा पानी पी लेती हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है। एक साथ बहुत सारा पानी पीने से पेट पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ लोगों को ऐसा करने पर उल्टी और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में रख रहीं हैं करवाचौथ का व्रत तो ध्यान में रखें ये बातें, बच्चे पर नहीं आएगी आंच 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

[ad_2]

Source link