Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeLife StyleKarwachauth Mehndi Design 2023: इस करवाचौथ हथेली के आगे पीछे लगाएं मेहंदी...

Karwachauth Mehndi Design 2023: इस करवाचौथ हथेली के आगे पीछे लगाएं मेहंदी के ये सिंपल ट्रेंडी डिजाइन


ऐप पर पढ़ें

Karwachauth Mehndi Design 2023: घर पर फंक्शन हो या कोई त्योहार, महिलाओं का श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा रहता है। जल्द ही सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ आने वाला है। इस दिन के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। हाथ-पैरों पर लगाई जाने वाली मेहंदी भी इस तैयारी का ही हिस्सा है। लेकिन आप अगर अपने हाथ पर लगवाने वाले मेहंदी के डिजाइन को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हैं तो ये फुल और बैक हैंड मेहंदी डिजाइन आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। 

आजकल के फुल हैंड लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन में महिलाएं मंडला से लेकर जाल वाली मेहंदी तक के डिजाइन्स को कस्टमाइज करवाकर लगवा रही हैं।

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन-

देखने में खूबसूरत इस डिजाइन को मंडला आर्ट कहा जाता है। मंडला आर्ट बनाने के बाद आप अपनी उंगलियों पर जाल डिजाइन भी बना सकती हैं।

केरी डिजाइन-

हाथों पर मेहंदी लगाते समय केरी कई तरह से बनाई जाती है। यह आपकी मेहंदी की डिजाइन पर यह निर्भर करता है कि आपको केरी का कैसा आकार बनाना है। इस तरह की मेहंदी लगाने में जितनी आसान होती है, दिखने में उतनी ही सुंदर भी लगती है।   



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments