Home Sports KKR vs RR Live Score: जो जीता वही सिकंदर, टॉप-3 के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जंग

KKR vs RR Live Score: जो जीता वही सिकंदर, टॉप-3 के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जंग

0
KKR vs RR Live Score: जो जीता वही सिकंदर, टॉप-3 के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जंग

[ad_1]

KKR vs RR - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
KKR vs RR

IPL 2023, KKR vs RR Live Score: आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में आमने-सामने हैं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से अहम है। आज जो हारेगा उसकी राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। यानी संजू सैमसन और नितीश राणा दोनों की नजरें आज जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल की टॉप -3 पोजीशन में जगह बनाने पर होंगी। 

इस मैच से पहले दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल में पोजीशन पर नजर डालें तो अंकों के लिहाज से दोनों एक ही जगह खड़ी हैं। राजस्थान और कोलकाता दोनों टीमों ने 11-11 मैच खेलते हुए पांच-पांच जीत दर्ज की हैं जबकि दोनों टीमों को 6-6 हार झेलनी पड़ी हैं। दोनों के 10 अंक हैं लेकिन नेट रनरेट अच्छा होने के कारण राजस्थान पांचवें और केकेआर छठे स्थान पर है। आज जो भी टीम जीतेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में पहुंच जाएगी।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत है। इससे पहले कुल 27 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है जिसमें से 14 मुकाबले कोलकाता ने जीते हैं तो 12 में रॉयल्स को जीत मिली है। ईडेन गार्डेन्स में राजस्थान के ऊपर कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। यहां पिछले 9 मैचों में से 6 केकेआर ने जीते हैं जबकि सिर्फ दो में राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत मिली है। यानी संजू सैमसन की टीम को सावधान रहने की जरूरत है। यह मुकाबला भी कोलकाता में खेला जा रहा है।

दोनों टीमों की संभावित Playing 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: रियान पराग

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link