Home Life Style Krishna Temple: दिल्ली-एनसीआर में हैं ये फेमस कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर कर आएं दर्शन

Krishna Temple: दिल्ली-एनसीआर में हैं ये फेमस कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर कर आएं दर्शन

0
Krishna Temple: दिल्ली-एनसीआर में हैं ये फेमस कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर कर आएं दर्शन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

जन्माष्टमी इस साल 6 सितंबर को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन से पहले ही कृष्ण मंदिरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है, साथ ही सभी मंदिरों में भक्तिमय माहौल भी होता है। अगर आप जन्माष्टमी के शुभ दिन पर दिल्ली में हैं तो आपको दिल्ली-एनसीआर के कुछ फेमस मंदिरों के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। 

दिल्ली-एनसआर के फेमस कृष्ण मंदिर (Famous Krishna Temple Of Delhi)

इस्कॉन टेम्पल- इस्कॉन टेम्पल दिल्ली का सबसे खूबसूरत कृष्ण मंदिर है। दिल्ली-एनसीआर में मौजूद इस्कॉन सबसे पवित्र कृष्ण मंदिर माना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त कृष्ण भगवान का दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थानीय भक्तों के अलावा दिल्ली से सटे अन्य शहरों से भी भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

लक्ष्मी नारायण मंदिर- श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को लोग ​​बिड़ला मंदिर एक और फेमस मंदिर है, जो जन्माष्टमी पर अपनी भव्यता और लुभावनी सजावट के लिए जाना जाता है। भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने के लिए इस मंदिर को बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है। मंदिर दिन में 4:30 से 1 और फिर 2:30 से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

गीता गायत्री धाम- जी-सिटी में स्थित, गीता गायत्री धाम सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी द्वारा निर्मित एक शानदार मंदिर है। मंदिर वेदमाता गायत्री और भगवान कृष्ण को समर्पित है। हालांकि, इसमें सभी देवताओं की मूर्तियों के दर्शन आप कर सकते हैं। आप 4:30 से 12:30 और 4 से 9:30 बजे तक यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

श्री राधा कृष्ण मंदिर-ये पूर्वी दिल्ली का सबसे आश्चर्यजनक मंदिर है। यह खूबसूरत मंदिर आकर्षक सजावट के कारण जन्माष्टमी पर और भी ज्यादा सुंदर दिखता है और आपको एक संपूर्ण अनुभव के लिए अपने परिवार के साथ यहां जरूर जाना चाहिए। मंदिर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

बांके बिहारी मंदिर के अलावा ये हैं वृंदावन के खूबसूरत मंदिर, आप भी कर आएं दर्शन

[ad_2]

Source link