Home Life Style Kuttu Ka Dosa Recipe: नवरात्रि में व्रत के लिए बेस्ट है कुट्टू का डोसा, ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन, बेहद आसान है रेसिपी

Kuttu Ka Dosa Recipe: नवरात्रि में व्रत के लिए बेस्ट है कुट्टू का डोसा, ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन, बेहद आसान है रेसिपी

0
Kuttu Ka Dosa Recipe: नवरात्रि में व्रत के लिए बेस्ट है कुट्टू का डोसा, ब्रेकफास्ट का बेहतरीन ऑप्शन, बेहद आसान है रेसिपी

[ad_1]

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि का पर्व चल रहा है. बड़ी संख्या में लोग नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रहकर पूजा-अर्चना करते हैं. व्रत के दौरान लोगों को हेल्दी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है, ताकि उनकी सेहत अच्छी बनी रहे. अक्सर लोग व्रत के दौरान ज्यादा तली-भुनी चीजें खाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है. ऐसे में सही व्यंजन बनाना जरूरी है. अगर आप 9 दिनों तक व्रत रख रहे हैं, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट मे कुट्टू का डोसा जरूरी ट्राई करना चाहिए. व्रत के लिए यह एक हेल्दी रेसिपी है. कुट्टू का डोसा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे आप व्रत में खा सकते हैं. यह आसानी से बनने वाली रेसिपी है, जिसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. इस पौष्टिक रेसिपी का स्वाद आपका मन खुश कर देगा. आपको कुट्टू का डोसा बनाने की आसान रेसिपी और सामग्री के बारे में बता रहे हैं.

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 कप कुट्टू का आटा लीजिए. इसके अलावा 3-4 उबले हुए आलू, 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक (स्वादानुसार), 1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच सरसों के दाने और आधा कप घी की जरूरत होगी. इन सभी चीजों को मिलाकर आप स्वादिष्ट और हेल्दी कुट्टू का डोसा तैयार कर सकते हैं. इसे व्रत वाले लोग तो खा ही सकते हैं, उनके अलावा अन्य लोग भी बेहतर फिटनेस के लिए इस डोसा को ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते हैं. इससे आपको दिनभर के लिए काफी एनर्जी मिल जाएगी.

कुट्टू का डोसा बनाने की आसान विधि

– कुट्टू का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू की स्टफिंग तैयार करनी होगी, जिसे आप डोसा में भर सकें. इसके लिए एक पैन में देसी घी लें और गर्म करें. इसमें सबसे पहले सरसों के दाने डालें और फिर इसमें उबले हुए आलू डालकर मैश कर दें. इसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और आधा चम्मच अदरक डालकर अच्छे से मिला लें. अब आलू को कुछ देर के लिए भूनें.

यह भी पढ़ें- Dinner Recipe: डिनर में बनाएं आलू-पालक की सब्जी, स्वाद-स्वाद में हड्डियां होंगी मजबूत, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी

– जब आलू अच्छी तरह पक जाए, तब इसे गैस से उतारकर साइड में रख लें. इसके बाद डोसा बनाने के लिए एक अलग बर्तन में एक आलू मैश करें. इसमें कुट्टू का आटा और सेंधा नमक डाल दें. इसमें पानी डालें. इसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और स्मूद बैटर बना लें.

यह भी पढ़ें- Veg Sandwich Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तैयार करना है ब्रेकफास्ट, ऐसे बनाएं टेस्टी वेज सैंडविच, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

– अब तवा लें और उस पर घी लगाएं. इसके बाद डोसा बैटर फैला दें. कुछ देर इसे अच्छे से सेकें. इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेकें. इसके बाद इसके बीच में तैयार किए हुए आलू रखें और डोसे को फोल्ड कर दें. इसे हरे धनिये की व्रत वाली चटनी के साथ परोसें, भोग लगाएं और खाएं. आप डोसे के बैटर में आलू की जगह उबली हुई अरबी भी डाल सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle, Navratri

[ad_2]

Source link