Home Education & Jobs KVS : केंद्रीय विद्यालय 13000 भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, CBT और नेगेटिव मार्किंग को लेकर आई अपडेट

KVS : केंद्रीय विद्यालय 13000 भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, CBT और नेगेटिव मार्किंग को लेकर आई अपडेट

0
KVS : केंद्रीय विद्यालय 13000 भर्ती को लेकर अहम नोटिस जारी, CBT और नेगेटिव मार्किंग को लेकर आई अपडेट

[ad_1]

KVS Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली करीब 13000 पदों पर भर्ती को लेकर एक नया नोटिस जारी हुआ है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं की प्रक्टिस के लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी किया है।  केंद्रीय विद्यालय की टीजीटी पीजीटी पीआरटी समेत अन्य सभी पदों पर भर्ती की परीक्षाएं सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड मोड) में होंगी। अभ्यर्थियों को सीबीटी का पैटर्न समझाने के लिए केवीएस ने यह लिंक जारी किया है। साथ ही यह भी कहा है कि केंद्रीय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

केवीएस ने नोटिस में कहा, ‘मॉक टेस्ट लिंक: लिंक केवल आगामी भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लुक और फील के लिए है। प्रश्नों की संख्या और परीक्षा की अवधि केवल एक नमूना है जिसका वास्तविक परीक्षा से कोई लेना देना नहीं है। केवीएस में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।’

वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में निकली 13404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 26 दिसंबर 2022 तक kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी इसलिए अभ्यर्थियों की राह आसान करने के लिए केवीएस ने मॉक टेस्ट की सुविधा शुरू की है।

केंद्रीय विद्यालय में प्राइमरी टीचर की 6414 भर्ती, BEd वालों के लिए रखी गई यह शर्त

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के पद और रिक्तियां 

पद का नाम – पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी और अन्य पद

कुल पदों की संख्या – 13,404 पद

असिस्टेंट कमिश्नर – 52 पद

प्रिंसिपल – 239 पद

वाइस प्रिंसिपल – 203 पद

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) – 1409 पद

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) – 3176 पद

प्राइमरी टीचर (पीआरटी) – 6414 पद

पीआरटी (संगीत) – 303 पद

लाइब्रेरियन – 355 पद

फाइनेंस ऑफिसर – 06 पद

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 02 पद

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) – 156 पद

सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी) – 322 पद

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी) – 702 पद

हिंदी ट्रांसलेटर – 11 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड- II – 54 पद

टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के लिए 150 की बजाय 180 नंबर का प्रश्नपत्र आएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार लीडरशिप पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। पिछली बार 2018 में टीजीटी के लिए हुई परीक्षा में एक-एक अंक के 150 प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाक्रम के 40, तर्कशक्ति के 40, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी पर आधारित 40 प्रश्न थे। वहीं पीजीटी में सामान्य अंग्रेजी व हिन्दी के 10-10 प्रश्न, सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाचक्र के 10, तर्कशक्ति के 10, कम्प्यूटर साक्षरता के 10, पेडागॉजी के 20 और विषय पर आधारित 80 प्रश्न थे। 60-60 अंक का साक्षात्कार होता था।

इस बार टीजीटी-पीजीटी दोनों का एक ही प्रारूप रखा गया है। इस बार सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 05, कम्प्यूटर लिटरेसी 05 प्रश्न रहेंगे। इस बार पेडागॉजी को विस्तार देते हुए पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप को भी शामिल किया गया है और इस पर आधारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा विषय का महत्व बढ़ाते हुए 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे। 60 नंबर के साक्षात्कार में 30 नंबर का अध्यापन प्रदर्शन और 30 नंबर का साक्षात्कार होगा।

टीचिंग व नॉन टीचिंग के 6990 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, यहां पढ़ लें वैकेंसी डिटेल्स

प्राचार्य व उप प्राचार्य के लिए 150-150 अंक के दो पेपर

 प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए पहले 150 नंबर का एक प्रश्नपत्र होता था। इस बार 150-150 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे। पहले सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 10-10 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स के 10, रीजनिंग के 10, कम्प्यूटर लिटरेसी के 10, शिक्षा से जुड़े 50 जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 50 प्रश्न होते थे। इस बार 150 अंकों के प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य अंग्रेजी व सामान्य हिन्दी के 15-15 प्रश्न, पर्सपेक्टिव ऑन एजुकेशन एंड लीडरशिप पर आधारित 120 प्रश्न होंगे। जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग व प्रोफिशिएंसी इन कम्प्यूटर के कुल 50 प्रश्न जबकि प्रशासन व वित्त से जुड़े 100 प्रश्न होंगे।

[ad_2]

Source link