Home Education & Jobs KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी शिक्षक भर्ती रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और इंटरव्यू डेट यहां देखिए

KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी शिक्षक भर्ती रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और इंटरव्यू डेट यहां देखिए

0
KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय प्राइमरी शिक्षक भर्ती रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और इंटरव्यू डेट यहां देखिए

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

KVS PRT Result 2023 Declared: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राइमरी शिक्षक सीधी भर्ती 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। संगठन ने अभ्यर्थियों के कैटेगरीवाइज कटऑफ मार्क्स और इंटरव्यू डेट भी जारी कर दी है।

प्राइमरी शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार 3 नवंबर 2023 से 8 नवंबर तक होंगे। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। केवीएस ने साक्षात्कार के शहर की भी घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी इसे रिजल्ट शीट पर चेक कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय ने कहा है कि अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

इंटरव्यू स्थान का पता इंटरव्यू लेटर में दिया जाएगा। इंटरव्यू का स्थान व तारीख बदलने को लेकर कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवीएस ने पीआरटी रिजल्ट के साथ अभ्यर्थियों के कटेगरीवाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी अपने नॉर्मलाइज्ड स्कोर अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए चेक कर सकते हैं।

KVS -PRT Result Notie

KVS PRT result PDF.

अनारक्षित: 135.0913

ईडब्लूएस: 127.4651

ओबीसी: 127.2476

एससी: 121.6619

एसटी: 103.3192

दिव्यांग ओरली: 118.3129

नेत्र दिव्यांग: 110.661 

[ad_2]

Source link