[ad_1]
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस महिला को बिकिनी में देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। उन्होंने महिला के वीडियो बना लिए। इस घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया में भयानक तरीके से वायरल हो रहे हैं। यह महिला टू पीस कपड़ा पहने हुए है। महिला ने हाथ में लाल रंग के फूलों का गुलदस्ता ले रखा है। इस महिला के पास उसका एक पुरुष मित्र भी खड़ा है। महिला के मित्र ने सफेद रंग की टी शर्ट पहन रखी है जिससे लगता है कि बिकिनी पहने महिला किसी फोटोग्राफर को पोज दे रही है।
पाकिस्तान में नग्नता के खिलाफ सख्त कानून
इस महिला का फोटोग्राफर दूर से फोटो खींच रहा था। वहीं वहां से गुजरने वाले लोग महिला को इतने कम कपड़ों में देखकर हैरान रह गए और उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कट्टर इस्लामिक देश में इस तरह के ‘अश्लील’ वीडियो देखकर लोग भड़क गए हैं। लाहौर सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग ‘अश्लीलता’ को फैलाने के लिए महिला के खिलाफ भद्दे-भद्दे कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो महिला का बचाव कर रहे हैं।
महिला का बचाव करने वाले लोगों का कहना है कि उसकी अनुमति के बिना ही इस वीडियो को वायरल किया जा रहा है। कई लोग तो यहां तक मांग कर रहे हैं कि देश के बेहद कठोर कानून के तहत महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नग्नता के खिलाफ सख्त कानून मौजूद है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र तरीके से पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तान में महिलाओं का कम कपड़े पहनना अपराध माना जाता है। अगर वीडियो सही पाया जाता है कि यह महिला फंस सकती है।
[ad_2]
Source link