Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeEntertainmentLegends of Aap Ki Adalat: पहले थी अनबन फिर कैसे हुई गहरी...

Legends of Aap Ki Adalat: पहले थी अनबन फिर कैसे हुई गहरी दोस्ती, रजत शर्मा ने बताया सलमान खान के साथ का एक किस्सा


Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने सलमान खान से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए।

Legends of Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘आप की अदालत’ के 29 साल पूरे हो चुके हैं। ‘आप की अदालत’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यह शो एक बार फिर  7 जनवरी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो तमाम खास शख्सियतों की जिंदगियों के कई अनजाने पहलुओं को सामने ला चुका है। जहां हम अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के सामने आने और उनसे कठिन सवालों का सामना करने का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ऐसे में हम उनके शो के सबसे ट्रेंडिंग और लोकप्रिय एपिसोड में से एक पर नजर डालते हैं। जिसमें बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान शामिल थे। उन्होंने सभी आरोपों का सामना किया और 2019 में ‘जनता की अदालत’ द्वारा उन्हें ‘बरी’ कर दिया गया।

इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’ में सलमान खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा।  इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने ‘Legends of Aap Ki Adalat’ इस खास वाकये के बारे में बताया। आइए जानते हैं। 

सलमान खान ने रजत शर्मा से कहा – ‘सर, आपने कमाल कर दिया’

रजत शर्मा ने बताया कि कैसे सलमान मंच पर चले गए। रजत शर्मा ने कहा कि सलमान ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनसे पूछे गए सभी सवालों का जवाब देंगे। सलमान ने किए वादे भी पूरे किए और ‘आप की अदालत’ में बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सबसे स्पष्टवादी थे। रजत शर्मा ने कहा कि सलमान ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ और विवादों के बारे में सभी सवालों के जवाब शालीनता से दिए और बाद में उनके पास आए, उन्हें गले लगाया और कहा, ‘सर कमाल कर दिया।’

 

सलमान खान  ‘आप की अदालत’ में कैसे आए, यह किस्सा भी इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ ने अपने खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’  में शेयर किया, जिसे आप इस ट्वीट में देख सकते हैं। 

 

‘आप की अदालत’ ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड

आपको बता दें कि ‘आप की अदालत’ में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो ‘आप की अदालत’ के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।”

ये भी पढ़ें – 

Legends of Aap Ki Adalat: जब शाहरुख खान ने एयरपोर्ट पर रजत शर्मा से कहा, ‘I Hate You’

Legends of Aap Ki Adalat: जब लालू प्रसाद यादव बने ‘आप की अदालत’ के पहले मेहमान, रजत शर्मा ने सुनाया मजेदार किस्सा

Legends of Aap Ki Adalat: रजत शर्मा ने सुनाए इमरान खान और रेखा से जुड़े दिलचस्प किस्से

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments