Home Life Style LFW 2023: करिश्मा कपूर संग कल्कि और सबा आजाद ने बिखेरा फैशन का जलवा, नहीं पसंद आया मेकअप

LFW 2023: करिश्मा कपूर संग कल्कि और सबा आजाद ने बिखेरा फैशन का जलवा, नहीं पसंद आया मेकअप

0
LFW 2023: करिश्मा कपूर संग कल्कि और सबा आजाद ने बिखेरा फैशन का जलवा, नहीं पसंद आया मेकअप

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट लैक्मे फैशन वीक को दिल्ली के प्रगती मैदान में आयोजित किया गया है। 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चार दिन चलने वाले इस शो में कई जाने-माने सेलिब्रिटी रैम्प वॉक से अपना जलवा बिखेरेंगे। शो के लॉन्च पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन और सबा आजाद ने ग्लैमरस अंदाज में वॉक की। यह शो लैक्मे के बिल्कुल नए ग्लिटरटी कलेक्शन का लॉन्च था और रनवे पर संजय गर्ग के रॉ मैंगो की वापसी थी। इस कलेक्शन को चिल्ड्रन ऑफ द नाइट नाम दिया गया था। 

मेटलिक्स में बिखेरा जलवा

करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन और सबा आजाद ऐसी हस्तियां थीं जिन्होंने मेटलिक्स में जलवा बिखेरा। उन्होंने फेस्टिव 2023 के लिए लैक्मे लुक्स, शिमर सायरन, रेनबो बर्स्ट और ग्लिटर बम के डिजाइनों में रैंप वॉक किया।

करिश्मा का मेकअप नहीं आया पसंद

करिश्मा कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से 90 के दशक में बड़ी हिट फिल्में की। हालांकि अब वह सिनेमा जगत से दूरी बना चुकी हैं। ऐसे में कई सालों बाद रैंप पर करिश्मा की वापसी को देख लोग एक्साइटेड हुए। हालांकि, उनके मेकअप ने सभी को निराश कर दिया। लोगों ने करिश्मा के लुक को बहुत खराब बताया। कुछ लोगों ने लिखा की बिना मेकअप के ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। लोगों का मानना है कि करिश्मा का आई मेकअप सही नहीं था।

[ad_2]

Source link