[ad_1]
हाइलाइट्स
LIC ने बीते दिनों अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है
अब ग्राहकों को पॉलिसी खरीदते समय नॉमिनी बनाना अनिवार्य होगा
नॉमिनी नहीं बनाने पर नहीं खरीद पाएंगे पॉलिसी
नई दिल्ली. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी ग्राहकों को बहुत पसंद आती हैं. चूंकि, LIC सरकारी कंपनी है इसलिए ग्राहक इस पर भरोसा भी ज्यादा करते हैं. कंपनी अपनी इंश्योरेंस सर्विसेज को बेहतर करने के लिए समय-समय पर अपने नियमों में भी थोड़े-बहुत बदलाव करती रहती है. ये बदलाव ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और उन्हें किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए किए जाते हैं.
इसी क्रम में LIC ने बीते दिनों एक बड़ा बदलाव अपने नियमों में किया है. नए नियम के मुताबिक, अब पॉलिसी खरीदते समय नॉमिनी बनाना अनिवार्य होगा. लेकिन, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो काफी सारे नुकसान भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि नॉमिनी नहीं बनाने पर आपको क्या नुकसान हो सकते हैं.
कौन होते हैं नॉमिनी?
पॉलिसी में नॉमिनी की व्यवस्था की जाती है ताकी अगर कभी कोई दुर्घटना आपके साथ हो भी जाए तो आपके अपनों को कम से कम कोई नुकसान ना हो. किसी दुर्घटना के वक्त इंश्योरेंस की रकम नॉमिनी को ही दी जाती है. ज्यादातर लोग नॉमिनी के लिए पार्टनर का ही चुनाव करते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसके लिए मां, भाई, पिता या बच्चों को भी चुना जा सकता है.
ये भी पढ़ें: LIC Share: 21 दिनों में 21 फीसदी गिरावट, हर दिन नया Low, निवेशकों के 1.23 लाख करोड़ खाक, अब क्या करें?
क्या हैं नॉमिनी बनाने को लेकर नियम
LIC की पॉलिसी में नॉमिनी वह होता है जो पॉलिसी लेने वाले शख्स की मृत्यु के बाद बचे हुए पैसे पाने का हकदार होता है. आपको बता दें कि पॉलिसी में नॉमिनी को तय करने के बाद भी इसे बदला जा सकता है. अगर आप ऐसा करना चाहे तो इसके लिए आपको LIC की वेबसाइट से फॉर्म भरना होगा और फिर ऑफिस जाकर आवेदन देकर नॉमिनी अपडेट कराना होगा. अगर नॉमिनी में नाम ज्यादा हों तो सभी की बेहतर हिस्सेदारी भी तय करें.
ये भी पढ़ें: LIC Stock : निवेशकों के सिर पर पहाड़ बनकर टूटे, आखिर क्यों साबित हो रहे नुकसान का सौदा, एक्सपर्ट से जानें कारण
नॉमिनी ना बनाने पर क्या होगा?
अगर आपने पॉलिसी में किसी को नॉमिनी नहीं बनाया तो आप पॉलिसी खरीद ही नहीं पाएंगे. साथ ही बनाए गए नॉमिनी की मृत्यु हो जाती है या उनसे आपका संबंध समाप्त हो जाता है. तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी के नाम पर किसी और मेंबर के नाम को अपडेट करा लें. ऐसी नहीं करने पर आपके सारे पैसे डूब सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Insurance, Insurance Company, LIC DIGITAL, Life Insurance, Life Insurance Corporation of India (LIC)
FIRST PUBLISHED : December 14, 2022, 14:01 IST
[ad_2]
Source link