[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
LIC AAO Prelims Result 2023 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी licindia.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर इन्हें चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 व 20 फरवरी 2023 को किया गया था। एग्जाम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और मेरठ, बिहार के भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर और पटना और दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद समेत देश के कई शहरों में आयोजित किया गया था।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए 300 पद भरे जाएंगे। रिक्त पदों में 112 पद अनारक्षित हैं। 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 EWS और 84 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
Direct link – download result pdf
प्रीलिम्स परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में बैठना होगा। मुख्य परीक्षा 18 मार्च 2023 को होगी। आगे की अपडेट के लिए www.licindia.in/careers चेक करते रहने के लिए कहा गया है।
[ad_2]
Source link