Home Education & Jobs LIC Recruitment 2023: एलआईसी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, देखें डिटेल

LIC Recruitment 2023: एलआईसी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, देखें डिटेल

0
LIC Recruitment 2023: एलआईसी में 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, देखें डिटेल

[ad_1]

LIC Recruitment 2023: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (LIC ADO Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 9, 394 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाना होगा। आपको जानकारी दे दें कि अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 है। नीचे वैकेंसी (LIC Recruitment 2023) की डिटेल दी गई है।

LIC Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 9,394

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 21 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीख- 10 फरवरी 2023

शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए शैक्षिक योग्यता की डिटेल भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

LIC Recruitment 2023 (North) Notification

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 750 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 100 रुपये देने होंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

एलआईसी के इस पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के प्रोसेस से गुजरना होगा। शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

[ad_2]

Source link