[ad_1]

अतीक अहमद
उत्तर प्रदेश में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। योगी राज में वो होने वाला है जो पिछले कई सालों में नहीं हुआ। खुद को जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह समझने वाला अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उमेश पाल किडनैपिंग केस में प्रयागराज के MP-MLA कोर्ट में पेशी होगी। आज कोर्टरूम में उसके गुनाहों का लेखा-जोखा तैयार है, सजा का ऐलान होना बाकी है। इस केस के अहम आरोपी अतीक और अशरफ को कोर्ट फांसी की सजा सुनाएगी या उम्रकैद की, इसे लेकर सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी रहेंगी। ऐसे में आज नैनी की सेंट्रल जेल से कोर्ट तक के रूट को हाई-अलर्ट पर रखा गया है। जेल के अंदर से लेकर कोर्ट तक की सिक्योरिटी बेदह टाइट है। देखें पल-पल की अपडेट-
Live updates :Atique Ahmed News Live Updates
Refresh
-
Mar 28, 2023
7:11 AM (IST)
17 साल बाद आज है अहम फैसले का दिन
अतीक पर वैसे तो 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन आज जिस केस में फैसला आ सकता है वो 17 साल पुराना उमेश पाल की किडनैपिंग का है। 28 फरवरी, 2006 को उमेश पाल को किडनैप कर लिया गया था।
-
Mar 28, 2023
7:09 AM (IST)
अतीक और उसके भाई के गुनाहों का फैसला
अतीक और उसके भाई अशरफ दोनों को कोर्ट में एक साथ ही लाया जाएगा, हालांकि दोनों को अलग-अलग प्रिजन वैन में रखा जा सकता है।
-
Mar 28, 2023
7:08 AM (IST)
इस रूट से गुजरेगा अतीक
सबसे पहले माफिया अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से निकालकर नया यमुना ब्रिज लाया जाएगा। यहां से अतीक को लेकर जेल वैन बैरहना फ्लाई ओवर होते हुए सोहबतियाबाग पहुंचेगी फिर वहां से अतीक अहमद को ट्रैफिक पुलिस लाइन चौराहा होते हुए MP-MLA कोर्ट पहुंचाया जाया जाएगा।
-
Mar 28, 2023
7:08 AM (IST)
सुबह 11 बजे प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी
आज सुबह 11 बजे अतीक अहमद को प्रयागराज के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। नैनी सेंट्रल जेल से सेशन कोर्ट की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। उसे नैनी जेल से कोर्ट किस रूट से ले जाया जाएगा।
[ad_2]
Source link
