Home National Live: संसद के विशेष सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें

Live: संसद के विशेष सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें

0
Live: संसद के विशेष सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें

[ad_1]

women reservation bill, women reservation bill live- India TV Hindi

Image Source : PTI
संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही मंगलवार से नई बिल्डिंग में शुरू हो गई।

संसद के विशेष सत्र में सरकार ने संसद के लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया। विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया। 

संसद के विशेष सत्र से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

Latest India News

Live updates :Parliament Special Session Live Updates

Refresh


  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हम बिल लेकर आए तो इनके पेट में दर्द हो रहा है: निशिकांत दुबे

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘विपक्ष इतने सालों तक इस बिल को लेकर नहीं आया, हमारे प्रधानमंत्री जी ने नैतिक साहस दिखाया, हमारी पार्टी ने यह नैतिक साहस दिखाया और बिल लेकर आए, तो इनके पेट में दर्द हो रहा है।’







  • 11:29 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मैं अधीर रंजन जी को इतना पूछना चाहता हूं कि…: अमित शाह

    मैं अधीर रंजन जी को इतना पूछना चाहता हूं कि क्या महिलाओं की चिंता सिर्फ महिलाएं करेंगी? पुरूष नहीं कर सकते हैं? किस प्रकार के समाज की आप रचना चाहते हैं भाई? महिलाओं की चिंता और उनके हित के बारे में भाइयों को सोचना चाहिए, यही इस देश की परंपरा है। महिलाओं के बारे में सोचना का अधिकार सभी को है। ऐसे में हमारे साथी सांसद निशिकांत जी के खड़े होने पर उन्हें क्या आपत्ति है?: गृह मंत्री अमित शाह







  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    भारतीय नारी ने सबकी भलाई के लिए काम किया: सोनिया गांधी

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि महिलाओं को आरक्षण के लिए और इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू किया जाए।







  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    भारत की महिलाओं के पास समंदर जैसा धीरज: सोनिया गांधी

    महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की महिलाओं के पास समंदर जैसा धीरज है। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं का सफर बहुत लंबा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाइयां लड़ी हैं।







  • 11:18 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मैं बिल के समर्थन में खड़ी हूं: सोनिया गांधी

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि वह बिल के समर्थन में खड़ी हैं।







  • 11:13 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ये राजीव गांधी का सपना था: सोनिया गांधी

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये राजीव गांधी का सपना था।







  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही, महिला आरक्षण बिल पर होगी बहस

    लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज संसद में महिला आरक्षण बिल पर जोरदार बहस होने की उम्मीद है। सरकार की कोशिश होगी कि बिल को लोकसभा में आज ही पास करा लिया जाए।







  • 11:00 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    आज संसद के पटल पर 2 रिपोर्ट रखेंगे अधीर रंजन चौधरी

    आज कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, जो लोक लेखा समिति (PAC) के प्रमुख हैं, लोकसभा में भूजल प्रबंधन और सांस्कृतिक संस्थानों से संबंधित मुद्दों से संबंधित दो रिपोर्ट रखेंगे। इसके अलावा बीजू जनता दल सांसद भर्तृहरि महताब लोकसभा में श्रम पर स्थायी समिति की रिपोर्ट भी पेश करेंगे।







  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    ‘लोकसभा में इस बिल को पास करने की कांग्रेस की हिम्मत नहीं थी’

    कोई सवाल नहीं है, एक रिवॉल्यूशन बनी है। 2010 में कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल लेकर आई थी, भाजपा ने समर्थन भी किया था लेकिन लोकसभा में इस बिल को पास करने की उनकी हिम्मत नहीं थी। अभी जो मुद्दें उठ रहे हैं यह दर्शा रहा है कि कोई अन्य मुद्दा नहीं है: भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर







  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी बिल पर चर्चा

    इस पर पूरे दिन चर्चा होगी। यह 11 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलने का समय निर्धारित किया गया है…इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है: महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल







  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शाम 4 बजे बहस में हिस्सा लेंगी स्मृति ईरानी

    आज की बहस में सबसे ज्यादा निगाहें सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी पर रहेंगी। बता दें कि स्मृति ईरानी आज शाम 4 बजे बहस में हिस्सा लेंगी।







  • 10:14 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महुआ मोइत्रा और डिंपल यादव भी ले सकती हैं बहस में हिस्सा

    महिला आरक्षण बिल पर बहस में ज्यादा से ज्यादा महिला सांसद हिस्सा लेंगी। सत्ता पक्ष से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोर्चा संभालेंगी तो विपक्ष से सबसे बड़ा चेहरा होंगी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। इसके अलावा स्मृति ईरानी, महुआ मोइत्रा, अनुप्रिया पटेल और डिंपल यादव भी बहस में हिस्सा ले सकती हैं।







  • 10:10 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा

    महिला आरक्षण बिल पर आज लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा होगी, लेकिन उससे पहले विपक्षी गठबंधन की मीटिंग होगी। I.N.D.I.A गठबंधन के फ्लोर नेता महिला आरक्षण बिल को लेकर रणनीति तय करेंगे।







  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    कांग्रेस की तरफ से बहस कर सकती हैं सोनिया गांधी

    कांग्रेस की तरफ महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की ज़िम्मेदारी खुद सोनिया गांधी संभाल सकती हैं। इनके अलावा अलग-अलग दलों की महिला सांसद इस ऐतिहासिक बिल पर लोकसभा में चर्चा में हिस्सा ले सकती हैं। 







  • 9:39 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    बीजेपी की तरफ से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी लेंगी हिस्सा

    आज महिला आरक्षण विधेयक पर होने वाली बहस में बीजेपी की तरफ से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और सांसद दिया कुमारी हिस्सा लेंगी। 







  • 9:39 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नारी शक्ति वंदन बिल पर आज लोकसभा में बहस

    महिलाओं के लिए आरक्षण के लिए पेश किये गये नारी शक्ति वंदन बिल पर आज लोकसभा में बहस शुरू होने जा रही है। 







India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link