डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के नाम पर मंथन जारी
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत चुकी है और बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की 224 सीटों में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है और बीजेपी केवल 66 सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं जेडीएस को केवल 19 सीटें मिली हैं। अब कर्नाटक में सीएम कौन बनेगा, इस बात को लेकर कांग्रेस आलाकमान में मंथन जारी है। मुख्यमंत्री पद की रेस में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया का नाम सामने आ रहा है। आज दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
Live updates :Karnataka CM Live Updates
Refresh
-
May 15, 2023
10:00 AM (IST)
दिल्ली नहीं जाएंगे डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि हमने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है। हमने इसे पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है। मैंने दिल्ली जाने का फैसला नहीं किया है,मेरा आज जन्मदिन है तो यहां पर पूजा है और मैं मंदिर जाऊंगा।
-
May 15, 2023
9:47 AM (IST)
किस समय दिल्ली जाएंगे कर्नाटक कांग्रेस के नेता?
प्रेक्षक और महासचिव सुबह 10 बजे की उड़ान से रवाना होंगे। वहीं शाम को डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया जाएंगे।
-
May 15, 2023
9:45 AM (IST)
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार अलग-अलग दिल्ली जाएंगे
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि सभी पर्यवेक्षक, महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया आज दिल्ली जाएंगे। एक चार्टर विमान द्वारा इनके जाने की संभावना है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार अलग-अलग जाएंगे।
-
May 15, 2023
9:14 AM (IST)
विधायक दल की बैठक की सभी प्रक्रियाएं पूरी: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला
कांग्रेस विधायक दल की बैठक की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। प्रेक्षकों ने सभी विधायकों से अलग से मुलाकात कर अपने विचार दर्ज किए हैं। अब वे कांग्रेस नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट देंगे और उसके बाद हम कांग्रेस विधायक दल के अगले नेता की घोषणा करेंगे।
-
May 15, 2023
9:12 AM (IST)
डीके शिवकुमार का जन्मदिन आज
सीएम पद की रेस में चल रहे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का आज जन्मदिन है। उनके समर्थक उनके जन्मदिन के अवसर पर शिवकुमार के आवास पर केक लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने डीके को माला भी पहनाई।
-
May 15, 2023
9:10 AM (IST)
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे
कल इसी होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई थी, बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया गया।
-
May 15, 2023
9:09 AM (IST)
कर्नाटक में सीएम कौन बनेगा, इस बात को लेकर मंथन जारी
कर्नाटक में सीएम कौन बनेगा, इस बात को लेकर कांग्रेस आलाकमान में मंथन जारी है। मुख्यमंत्री पद की रेस में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया का नाम सामने आ रहा है।