Home National Lok Sabha Election 2024: चुनावी तैयारियों के बीच यूपी से दिल्‍ली पहुंचे 1347 भाजपाई, आज भारत मंडपम में जुटेंगे

Lok Sabha Election 2024: चुनावी तैयारियों के बीच यूपी से दिल्‍ली पहुंचे 1347 भाजपाई, आज भारत मंडपम में जुटेंगे

0
Lok Sabha Election 2024: चुनावी तैयारियों के बीच यूपी से दिल्‍ली पहुंचे 1347 भाजपाई, आज भारत मंडपम में जुटेंगे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 17, 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश से करीब साढ़े तेरह सौ प्रतिनिधि शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस अधिवेशन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिवेशन में राम मंदिर की भी गूंज रहेगी। यूपी से अधिवेशन में अपेक्षित प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय को प्रतिनिधि प्रमुख के रूप में राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों से समन्वय का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगा। सुबह 10 बजे पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। अधिवेशन में दोनों दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टीजनों को संबोधित करेंगे। अधिवेशन स्थल पर विकसित भारत के संकल्प को प्रर्दशनी के माध्मय से प्रस्तुत किया जाएगा।

सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल

अधिवेशन में यूपी से लगभग 1347 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भाग लेने वाले प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री, प्रदेश से राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, लोकसभा व राज्यसभा के मौजूदा और पूर्व सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर के प्रभारी व संयोजक, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी के प्रदेश संयोजक, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

[ad_2]

Source link