Home National Loksabha Election Survey: मणिपुर हिंसा के बाद राज्य में कौन जीतेगा लोकसभा चुनाव? BJP की टेंशन बढ़ा देगा सर्वे

Loksabha Election Survey: मणिपुर हिंसा के बाद राज्य में कौन जीतेगा लोकसभा चुनाव? BJP की टेंशन बढ़ा देगा सर्वे

0
Loksabha Election Survey: मणिपुर हिंसा के बाद राज्य में कौन जीतेगा लोकसभा चुनाव? BJP की टेंशन बढ़ा देगा सर्वे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Loksabha Election Survey: आने वाले लोकसभा चुनाव में आमने सामने की लड़ाई एनडीए गठबंधन और विपक्ष के इंडिया गुट के बीच होने वाली है। मौजूदा वक्त में बीजेपी गठबंधन शासित सरकार के लिए मणिपुर की स्थिति एक चिंता का विषय बनी हुई है। मणिपुर की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। संसद के मॉनसून सत्र में भी विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। ऐसे में अगले साल चुनाव होने हैं। एक सर्वे के मुताबिक यदि अगले साल चुनाव हुए तो मणिपुर में बीजेपी गठबंधन अपनी दोनों सीटें गंवा सकता है।

इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में एक नया आंकड़ा सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, मणिपुर की दोनों लोकसभा सीट पर कांग्रेस विजयी हो सकती है। हालिया सर्वे में बताया गया है कि मणिपुर में अगले साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 18 प्रतिशत, एनपीएफ को 12 प्रतिशत, एनपीपी को 17 प्रतिशत, कांग्रेस को 32 प्रतिशत और अन्य को 21 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। 

मणिपुर में पिछली बार बीजेपी और एनपीएफ गठबंधन ने राज्य में दोनों सीटों को जीता। मौजूदा वक्त में मणिपुर में हो रही हिंसा पर सभी का ध्यान है। मणिपुर में हो रही हिंसा में अब तक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं, कई लोगों के घर जला दिए गए तो कई बेघर होकर कैंप में अपनी बेबस जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे में राज्य में लोकसभा चुनाव और राज्य की संवेदनशील स्थिति बीजेपी गठबंधन के खिलाफ नजर आ रही है। विपक्ष आने वाले लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने चाहेगा और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ इसे एक हथियार की तरह इस्तेमाल करेगा। 

पिछले लोकसभा चुनाव में भीतरी मणिपुर से बीजेपी के आरके रंजन सिंह विजय हुए थे तो वहीं बाहरी मणिपुर से नागा पीपुल्स फ्रंट के लोरहो एस. पफोज़े ने जीत हासिल की थी। हालांकि, राज्य की दो लोकसभा सीटें किसके भाग्य में होंगी यह आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

सर्वे की बात करें तो इंडिया टीवी-CNX ने 292 लोकसभा क्षेत्रों में अपना सर्वे किया है। जिसमें यह मणिपुर की तस्वीर सामने आई है। इंडिया टीवी का दावा है कि सर्वे का सैंपल साइज  44548 लोगों का था, जिसमें 23871 पुरुष और 20677 महिलाएं थीं। 

[ad_2]

Source link