Home Life Style Lucknow: 55 साल से लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं इदरीस बिरयानी वाले, अनोखे स्वाद के आप हो जाएंगे दीवाने

Lucknow: 55 साल से लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं इदरीस बिरयानी वाले, अनोखे स्वाद के आप हो जाएंगे दीवाने

0
Lucknow: 55 साल से लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं इदरीस बिरयानी वाले, अनोखे स्वाद के आप हो जाएंगे दीवाने

[ad_1]

लखनऊ. शहर की यूं तो कई बिरयानी मशहूर हैं. लेकिन पहले नंबर पर आती है 55 साल पुरानी इदरीस की मटन बिरयानी. इस बिरयानी को खाने के लिए लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते हैं. अपने नंबर के आने का इंतजार करते हैं. नक्खास स्थित आज भी यह दुकान बेहद छोटी है, लेकिन अंदर और बाहर लोगों के लिए कुर्सियां डाली गई है. जहां लोग बैठ कर इसे खाते हैं. इस बिरयानी की खासियत यह है कि इसे आज भी भट्टी पर पकाया जाता है. भट्टी पर पकाने की वजह से इसका स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है.

यहां के मालिक अबू बक्र ने बताया कि यह दुकान उनके पिता ने शुरू की थी. इसी जगह पर शुरू की थी. करीब 55 साल से यहां की मटन बिरयानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसका स्वाद न सिर्फ लखनऊ बल्कि देश भर में मशहूर है. दूरदराज से लोग यहां खाने आते हैं. उन्होंने बताया कि यहां पर मटन बिरयानी, मटन कोरमा, रुमाली रोटी, कुलचे और शीरमाल रोटी भी मिलती है लेकिन मशहूर मटन बिरयानी ही है.

क्या कहते हैं ग्राहक
ग्राहक असलम ने बताया कि वह करीब 25 से 35 किलोमीटर का सफर तय करके गोमती नगर से यहां आते हैं. उनकी बेटी को भी यह बहुत पसंद है इसीलिए हफ्ते में दो से तीन बार यहां के चक्कर लग जाते हैं. जबकि ग्राहक रवि ने बताया कि वह पहली बार यहां खाने आए हैं लेकिन लखनऊ की दूसरी बिरयानी से यहां का स्वाद ज्यादा अच्छा है.

मिथुन चक्रवर्ती ने भी चखा है स्वाद
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी यहां की बिरयानी का स्वाद चख चुके हैं. उन्हें भी काफी पसंद है यह बिरयानी. यहां के मालिक ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती ने कई बार उनसे मुंबई आने के लिए भी कहा लेकिन निजी कारणों के चलते वह उनसे मिलने नहीं जा पाए.

इतनी है कीमतें
मटन बिरयानी 150 रुपये हाफ
मटन कोरमा 150 रुपये हाफ
मटन स्टू 160 रुपये हाफ
कुलचे 17 रुपये का एक
शीरमाल रोटी 16 रुपये की एक
रुमाली रोटी 6 रुपये की एक

रमजान में होती है भारी भीड़
रमजान के महीने में यहां पर शाम के वक्त इफ्तार के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में शाम के वक्त यहां कदम रखने लायक भी जगह नहीं होती है और आपको जानकर हैरानी होगी कि आज डिजिटल के युग में इनके पास न तो ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा है और न ही होम डिलीवरी की. दुकान 12 बजे खुल जाती है लेकिन तब बिरयानी को बनाने का काम किया जाता है. चार बजे से ग्राहक यहां आना शुरू होते हैं और आठ बजे दुकान बंद भी हो जाती.

इस तरह बनती है मटन बिरयानी
सबसे पहले मटन को लेकर उसे तैयार किया जाता है. फिर मटन को अच्छे से सभी मसाले डालकर पकाया जाता है. इसके बाद मटन के ऊपर चावल डाला जाता है, उसमें रंग मिलाया जाता है. इनके खास मसाले होते हैं उसे डाला जाता है और शुद्ध देसी घी ऊपर से डालकर इसे करीब 20 मिनट तक भट्टी पर पकाया जाता है. करीब चार भट्टी हैं इनके यहां जिन पर बिरयानी को पकाया जाता है. एक दिन में कई किलो बिरयानी यहां बनती है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : April 15, 2023, 14:36 IST

[ad_2]

Source link