Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalMaharashtra Talathi Recruitment: महाराष्ट्र में तलाठी के 4644 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स...

Maharashtra Talathi Recruitment: महाराष्ट्र में तलाठी के 4644 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन


ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Talathi Bharti 2023:महाराष्ट्र रेवन्यू और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तलाठी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल have 4644 तलाठी के पदों पर भर्ती की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mahabhumi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ग्रेजुएट्स के  लिए यह बड़ा भर्ती अभियान है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में तलाठी का मतलब अकाउंटेंट होता है, गांव के किसानों, जो land होल्डिंग, रेवन्यू के लिए रिकॉर्ड मैटेंन रखता है। तलाठी को पटवारी या लेखपाल राजस्व विभाग में ग्राम लेवल का अधिकारी कहा जाता है। अलग-अलग जगह इन्हें अलग-अलग नामों से जानते हैं। कारनाम अधिकारी, शानबोगरु, लेखपाल आदि। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

इसमें 19 साल से 38 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनके पास बैचलर्स की डिग्री है आवेदन कर सकते हैं। 26 जून से इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2023 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच आयोजित की जा सकती है।

डिपार्टमेंट-महाराष्ट्र रेवन्यू एंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट

पद का नाम- तलाठी

कुल पद-4644 पद

आधिकारिक वेबसाइट -mahabhumi.gov.in

जिलेवार पदों का ब्यौरा-नासिक डिवीजन: 985 पद

छत्रपति शंभाजी नगर डिवीजन (औरंगाबाद) : 939 पद

कोंकण डिवीजन : 838 पद

नागपुर डिवीजन : 727 पद

अमरावती डिवीजन : 288 पद

पुणे डिवीजन: 887 पद

apply link



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments